नागौर,(एआर लाइव न्यूज)। डीडवाना कुचामन जिले के मौलासर थाना क्षेत्र में बाइपास पर शुक्रवार को बस और कार में हुई भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि बस में सवार 19 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है। didwana kuchaman accident two died in car bus collision, 19 injured
पुलिस ने बताया कि निजी बस कुचामन से डीडवाना की ओर जा रही थी, वहीं कार मौलासर आ रही थी। जैसे ही कार और बस बायपास पर पहुंचे, दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौलासर थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार और बस में सवार कुल 19 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मौलासर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को डीडवाना जिला अस्पताल और जयपुर रैफर किया गया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


