राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र : मावली विधायक ने उठाया निर्दोष लोगों पर पुलिस कार्रवाई का मामला
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार को भी कई मुद्दों पर हंगामा हुआ। विपक्ष ने पिछले दिनों झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से बच्चों के मरने की घटना पर सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े किए। इसके अलावा प्रदेश में जबरदस्ती बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर भी सवाल खड़ा किया। इसको लेकर सदन में हंगामा भी हुआ और विपक्ष ने वाक आउट कर विरोध दर्ज करवाया। झालावाड़ स्कूल हादसे में मारे गए बच्चों को सदन में श्रद्धांजलि न देने पर विपक्ष ने विधानसभा में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग भी की। rajasthan vidhan sabha monsoon session
शून्यकाल के दौरान खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने झालावाड़ जिले के के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी में 25 जुलाई को एक स्कूल के छत गिरने से सात बच्चों की मौत का मामला उठाया। गुर्जर ने कहा कि यह हादसा शिक्षा विभाग की लापरवाही का परिणाम है। गांव वाले लंबे समय से स्कूल भवन की मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया। गुर्जर ने कहा कि सरकारी स्कूल की छत गिरना दुर्घटना नहीं, हमारी व्यवस्था की पोल खोलने वाली घटना है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस मामले में सिस्टम पर सवाल खड़े किए। सदन में इस मामले में काफी हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ने पर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। rajasthan vidhan sabha monsoon session
मावली विधायक बोले,न्याय की मांग कर रहे निर्दोष लोगों को ही जेल में डाल दिया
उदयपुर जिले के मावली के विधायक पुष्कर डांगी ने पिछले दिनों डबोक क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो लोग उग्र हुए और पथराव किया। जो लोग न्याय की मांग कर रहे थे पुलिस ने उन्हीं लोगो को जेल में डाल दिया। इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। थाने से कुछ दूरी पर शराब की अवैध दूकान चल रही उसका जिम्मेदार कौन है।
स्मार्ट मीटर : विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट
विधायक रोहित बोहरा ने सवाल उठाया कि क्या सरकार ने नगर निकाय और पंचायत चुनाव को देखकर स्मार्ट मीटर बंद किये है। क्या आप स्मार्ट मीटर परमानेंट खत्म कर रहे हैं या सिर्फ इलेक्शन तक ही। इस पर मंत्री हीरालाल नागर ने जवाब दिया कि पिछली सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा 2022 में अनुमोदन किया गया था। उसके तहत ही स्मार्ट मीटर लगाने का काम हो रहा। इस मामले में मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ठ नहीं हुआ और कांग्रेसी विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में वॉकआउट कर दिया।
यह भी पढ़े : सरकारी स्कूल के 7 मासूम बच्चे मर गए, छत कमजोर थी या सिस्टम कमजोर था

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


