AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मेवाड़ में इस सप्ताह फिर तेज बारिश का अनुमान: दौसा में 7 इंच बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 2, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur Swaroop sagar overflow Ayad river water flow increased madar talab overflow


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में दौसा में सर्वाधिक 177 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इधर उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई जलाशयों में पानी की आवक अभी भी बनी हुई है। फतहसागर, स्वरूपसागर और उदयसागर के गेट खोल रखे है। मदार के दोनों तालाबों के साथ ही वल्लभनगर बांध पर चादर चलने का क्रम बना हुआ है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कहीं-कहीं भारी और अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। Very Heavy Rainfall in Dausa

आयड़ नदी से हो रही आवक को ध्यान में रखते हुए उदयसागर के दोनों गेट चार-चार फीट खोल रखे है। हालांकि उसके बावजूद पिछले 24 घंटों में उदयसागर के जलस्तर में 1 इंच की बढ़ोतरी होकर इसका जलस्तर आज मंगलवार को 21 फीट 3 इंच से बढ़कर 21 फीट 4 इंच हो गया है। सीसारमा नदी में 4 फीट 5 इंच और मदार नहर में 3 फीट पानी का बहाव बना हुआ है। Very Heavy Rainfall in Dausa

Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

पिछले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में हुई भारी और अति भारी बारिश

दौसा 170 मिलीमीटर, लालसोट 125, निर्जना 111, रामगढ़ पचवारा 100, भीलवाड़ा बागौर 98, मेजा बांध 94, डिडवाना कुचामन 160, परबतसर 92, जयपुर के कोटखादवा 160, झालावाड़ मनोहरथाना में 93 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बारिश पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज भी भरतपुर, जयपुर संभाग, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 3 से 5 सितंबर को उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 5 से 7 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व दक्षिणी भागों में कहीं.कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

ARL Fashion and Events by anchor Reena Jain

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsfloodcell Water Resources Department rajasthanfloodcell wrd rajasthanHeavy rain possibility again in Mewar this weekIndia Meteorological Departmentlatest news in hindirajasthan newsUdaipur newsudaipur news updateVery Heavy Rainfall in DausaWater Resources Department Jaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .