AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून:एक सप्ताह राजस्थान में अच्छी बारिश की संभावना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 21, 2025
Reading Time: 2 mins read
monsoon in udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में गरजे बादल, शहर में हल्की बारिश का दौर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग के कई भागों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से तेज बारिश हुई। मेवाड़ में आज गुरूवार को भी कई जगह दोपहर बाद मध्यम से तेज बारिश हुई। मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने से पानी की आवक बढ़ने पर बुधवार को बांसवाड़ा जिले में स्थित माही बांध के 16 में से 4 गेट खोल दिए गए। मदार नहर से फतहसागर में धीरे धीरे पानी की आवक बनी रहने से इसका जलस्तर 10 फीट 8 इंच हो गया है। पीछोला में भी सीसारमा नदी से आवक जारी है। Heavy Rain in rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक 97 मिमी बारिश शेरगढ़ बांसवाड़ा में दर्ज की गई। उदयपुर शहर में 5 मिलीमीटर बारिश हुई। झीलों के कैचमेंट में अभी तेज बारिश के दौर का इंतजार है। Heavy Rain in rajasthan माही बांध का नजारा देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें:-

एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मानसून पुनः सक्रिय होने की प्रबल संभावना

मानसून पूर्वानुमान अनुसार आज गुरूवार को पूर्वी राजस्थान व आसपास के मध्यप्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है इसके असर से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मानसून पुनः सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। आज उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश जबकि जोधपुर,अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं.कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहने व शेष अधिकांश भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 22 से 29 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

ARL Fashion and Events by anchor Reena Jain

पिछले 24 घंटों में मेवाड़़ में यहां हुई तेज बारिश

  • बांसवाड़ा : शेरगढ़ 97 मिलीमीटर, भूंगड़ा 62, बागीदौरा 53, गढ़ी 45, अरथूना 42
  • डूंगरपुर : चिकली 89
  • प्रतापगढ़ : गादोला 95, जाखम बांध 66, धरियावद 55, नागलिया 44
  • सलूंबर : झल्लारा 58, डाया 56, सलूंबर 49, लसाड़िया 41
  • उदयपुर : वल्लभनगर 58, फलासिया 58, ऋषभदेव 48, कानोड़ 46, सोम कागदर 42, कोटड़ा 35, झाड़ोल 31 मिलीमीटर ।
Tags: ar live newsheavy rain at some places in udaipurheavy rain in rajasthanHeavy Rainfall in udaipurIMD forecast for udaipur rajasthanJaipur divisionkotalatest news in hindirain in udaipurrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .