चार पहर की पूजा और 1000 महिलाओं का सामूहिक व्रत
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ का हरतालिका तीज उद्यापन कार्यक्रम 26 व 27 अगस्त को आयोजित होगा। Shrimali Samaj Mewar Hartalika Teej program udaipur
हरतालिका तीज उद्यापन की तैयारियों को लेकर संस्कार भवन में समाज की महिला अध्यक्ष रेखा श्रीमाली एवं महामंत्री डॉ. दीप्ति श्रीमाली की मौजूदगी में बैठक हुई। महिला अध्यक्ष ने बताया कि उद्यापन कार्यक्रम में 1000 महिलाएं एक साथ व्रत कर शिव पार्वती की आराधना करेगी। उद्यापन कार्यक्रम में 58 महिलाएं सामूहिक उद्यापन करेगी और प्रत्येक महिला के साथ 16 से ज्यादा व्रतधारी महिलाएं शामिल होगी। कार्यक्रम टाइगर हिल स्थित संस्कार भवन में आयोजित होगा। Shrimali Samaj Mewar Hartalika Teej program udaipur
26 अगस्त रात्रि 9 बजे से उद्यापन में शामिल व्रतधारी महिलाएं आचार्यों के मार्गदर्शन में चार पहर मंडल की पूजा-अर्चना करेगी। इसके बाद ग्रह शांति एवं पूर्णाहुति अनुष्ठान होगा और 1000 महिलाएं इस व्रत का सामूहिक पारण करेंगी। 27 अगस्त सुबह 10 बजे से सामूहिक प्रसादी होगी। आयोजन को सफल बनाने संस्था के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली के निर्देशन में संयोजक मंडल का गठन किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


