AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बीएसएफ देश सेवा में समर्पित दुनिया के सबसे बड़े सीमा रक्षक बलों में से एक है : भजनलाल शर्मा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 14, 2025
Reading Time: 1 min read
CM Rajasthan Bhajan Lal Sharma BSF Kodewala Out Post visit


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर मुख्यमंत्री ने बीएसएफ की कोडेवाला आउट पोस्ट का किया दौरा

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे जवान अपने अदम्य शौर्य, साहस और बल से बर्फीली वादियों,तपते मरुस्थल सहित देश के हर कोने में दिन-रात मुस्तैदी से सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। बीएसएफ अनुशासित व देश सेवा में समर्पित दुनिया के सबसे बड़े सीमा रक्षक बलों में से एक है। वे हमारी सीमा पर तस्करी, घुसपैठ जैसे अपराधों को भी मुस्तैदी के साथ नाकाम कर रहे हैं। cm rajsthan BSF Kodewala Out Post visit

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 79वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गुरूवार को बीकानेर में खाजूवाला के कोडेवाला आउट पोस्ट(सीमा चौकी) पर बीएसएफ के जवानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजस्थान सरकार बीएसएफ कार्मिकों व उनके परिवारजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। cm rajsthan BSF Kodewala Out Post visit

vedanta hzl

बीएसएफ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी कर रही उल्लेखनीय कार्य

शर्मा ने कहा कि बीएसएफ का स्थानीय लोगों, संस्थाओं तथा प्रशासन के साथ तालमेल बना रहता है तथा वे सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। बीएसएफ ने हाल ही में मरुभूमि में साढ़े छह लाख पौधे लगाकर पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाने में सराहनीय कार्य किया है।

भारत-पाक सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम तथा रक्षा उपकरणों की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने कोडेवाला पोस्ट का दौरा किया एवं दूरबीन से सीमा का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पोस्ट पर एंटी ड्रोन सिस्टम तथा रक्षा उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने जवानों एवं अधिकारियों से भी मुलाकात की और उन्हें स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए फल वितरित किए। मुख्यमंत्री को महिला प्रहरियों ने रक्षा सूत्र भी बांधे। केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, डीजीपी राजीव शर्मा, सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक (राजस्थान फ्रंटियर) एमएल गर्ग भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: BSF NewsChief Minister Bhajan Lal Sharma visited BSF Kodewala Out Post in BikanerCM Bhajan Lal SharmaIndependence DayKhajuwala Kodewala Out Post (Border Outpost) BSF cm visitrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .