AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

डॉ. निशांत अश्वनी ने MRCP न्यूरोलॉजी परीक्षा पास कर वैश्विक मान्यता प्राप्त की

Lucky Jain by Lucky Jain
August 13, 2025
Reading Time: 1 min read
geetanjali hospital Dr. Nishant Ashwani achieved global recognition to clear MRCP Neurology exam


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गीतांजली हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं डॉ. निशांत

एआर लाइव न्यूज। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. निशांत अश्वनी ने हाल ही MRCP (Neurology), UK की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त परीक्षा को उत्तीर्ण कर वैश्विक मान्यता प्राप्त की है। डॉ. निशांत ने चिकित्सा क्षेत्र में उदयपुर एवं राजस्थान का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स- लंदन, ग्लासगो एवं एडिनबर्ग द्वारा मान्यता प्राप्त है और न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में विशेषज्ञता, गहन ज्ञान व वैश्विक मानकों की उत्कृष्टता का प्रतीक मानी जाती है।

एमआरसीपी (न्यूरोलॉजी) की ट्रेनिंग एवं परीक्षा को ब्रिटेन के मेडिकल सिस्टम में सर्वोच्च स्तर का माना जाता है। इस परीक्षा में सफल होना यह प्रमाणित करता है कि चिकित्सक न्यूरोलॉजी के जटिल रोगों के उपचार में न केवल प्रवीण हैं, बल्कि न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में उपयोग होने वाली नवीनतम मशीनों, दवाइयों, उन्नत तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे अनुसंधान व नवाचारों की गहरी समझ भी रखते हैं।

चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. निशांत की उपलब्धियां

डॉ. निशांत अश्वनी वर्तमान में गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में न्यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने डीएम (न्यूरोलॉजी) की शिक्षा मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से पूरी की है। जहां वे रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। डॉ. अश्वनी ने दिल्ली व राजस्थान में प्री-डीएम प्रवेश परीक्षाओं में टॉप रैंक हासिल की थी।

इसके अतिरिक्त डॉ. अश्वनी को हाल ही में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान शाखा द्वारा आईएमए एमएसएन स्टेट को-चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे American Headache Society, Indian Academy of Neurology तथा National Medicos Organisation के आजीवन सदस्य हैं और चिकित्सा क्षेत्र में शोध व समाज सेवा में निरंतर सक्रिय हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsDr. Nishant Ashwanigeetanjali hospital Dr. Nishant Ashwanigeetanjali hospital Dr. Nishant Ashwani achieved global recognition to clear MRCP Neurology examgeetanjali hospital udaipurGMCH UdaipurIMAindian medical associationlatest news in hindiMRCP (Neurology)MRCP (Neurology) UKNeurologyRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .