AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सड़क हादसे में 11 की मौत, खाटूश्याम जी दर्शन कर लौट रहे थे

Lucky Jain by Lucky Jain
August 13, 2025
Reading Time: 1 min read
11 died in road accident in dausa rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खड़े कंटेनर से टकरायी यात्री पिकअप : 8 लोग गंभीर घायल, जिसमें कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है

एआर लाइव न्यूज। दौसा जिले से मनोहरपुर रोड नेशनल हाईवे-148 पर बापी गांव के पास बुधवार सुबह कंटेनर और यात्री पिकअप में भीषण टक्कर हो गयी, हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 8 गंभीर घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में 4 महिलाएं और 7 बच्चे हैं। सभी लोग खाटूश्याम जी दर्शन करने आए थे, खाटूश्याम जी दर्शन करने के बाद सभी ने सालासर बालाजी जी के दर्शन किए, इसके बाद सभी लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर सैंथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के तत्काल रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, वहीं मृतकों के शव मोरचरी में रखवाए और परिजनों को सूचना दी। 11 died in road accident in dausa rajasthan

खड़े कंटनेर में जा घुसी पिकअप

सैंथल थाना के पुलिस ने बताया कि सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा के निवासी हैं। खाटूश्याम जी दर्शन करने के लिए यूपी के एटा से करीब 45 श्रद्धालु दो पिकअप में राजस्थान आए थे। यहां उन्होंने खाटूश्याम जी के दर्शन किए, लौटते समय बीती शाम सभी ने सालासर बालाजी के दर्शन किए। इसके बाद सभी यूपी लौट रहे थे। बुधवार तड़के नेशनल हाईवे-148 पर सैंथल थाना के बापी गांव के पास यात्री पिकअप खड़े कंटेनर में जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण भी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक महिला ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं हैं। 8 लोग गंभीर घायल हैं, जिनमें 3 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू-वेंटीलेटर में शिफ्ट किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 11 died in road accident in dausa rajasthanaccident in dausa rajasthanar live newsdausa road accidentKhatu Shyam jilatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .