AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सावन में भी तरसाते रहे बादल: जलाशयों में आवक बंद,गर्मी हुई तेज

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 12, 2025
Reading Time: 2 mins read
bagheri ka naka dam rajsamand rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मानसून को मेवाड़ के रास्ते राजस्थान में प्रवेश किए हुए करीब दो महीने होने को है, लेकिन मेवाड़ के कई क्षेत्रों में अब तक मानसून की बेरुखी ही नजर आयी। उदयपुर शहर और जिले के कई भागों में तो मानसूनी बादलों ने सावन के महीने में भी तरसाया। rain in Udaipur division

इस मानसून में उदयपुर शहर में अभी तक कुल 220 मिलीमीटर यानी करीब 8 इंच बारिश ही हुई है। यही स्थिति झीलों के कैचमेंट की भी है। मानसून की बेरुखी से जलाशयों में पानी की आवक बंद हो गई है।  गर्मी का असर भी तेज हो गया है। इधर किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताए हुए है। जिन जलाशयों पर तेज चादर चल रही थी उन पर भी अब चादर का वेग कम हो गया है। rain in Udaipur division

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस साल 18 जून को मेवाड़ के रास्ते होते हुए राजस्थान में प्रवेश किया था। मौसम विभाग के अनुमान से दो दिन पहले मानसून ने राजस्थान में दस्तक दी थी। अब तक राजस्थान के कई भागों में तो भारी से भारी और अत्यंत भारी बारिश होने से कई जलाशय लबालब छलके भी, लेकिन उदयपुर में स्थिति अलग ही रही।

झीलों के कैचमेंट में भी तेज बारिश का दौर नहीं चला

शहर के साथ ही झीलों के कैचमेंट में भी तेज बारिश का दौर नहीं चला। इसके चलते जलाशयों में आवक अब एक तरह से बंद हो चुकी है। फतहसागर को अभी भी मदार के दोनों तालाब से पानी की तेजी से आवक का  इंतजार है। सीसारमा नदी से आवक कम पड़ने से पीछोला में अब नाम मात्र की आवक हो रही है। इसका असर वल्लभनगर बांध तक देखा जा सकता है।

दिन का तापमान 32 डिग्री से अधिक हुआ

सावन माह में भी बारिश नहीं होने से उदयपुर में अधिकतम तापमान फिर से 32 डिग्री से अधिक हो चुका है। इसका असर आमजन पर दिख रहा है। रात का तापमान भी 25 डिग्री से अधिक दर्ज होने से रात में भी गर्मी का असर तेज हो गया है। अब भी बारिश का दौर फिर से शुरू नहीं हुआ तो गर्मी का असर और तेज हो सकता है। बारिश नहीं होने और गर्मी का असर तेज होने से फसलों को लेकर किसान चिंतित होने लगे है।

इस मानसून में उदयपुर में बारिश की स्थिति

उदयपुर शहर 220 मिलीमीटर, नाई 267, देवास प्रथम 376, बागोलिया 332, वल्लभनगर 458, गोगुंदा 527, झाड़ोल 455, कोटड़ा 423, मदार 209, ओगणा 433, उदयसागर क्षेत्र में इस मानसून में अब तक कुल 374 मिलीमीटर हुई है।

प्रमुख झीलों की स्थिति

झील : पूर्ण भराव स्तर : वर्तमान जलस्तर

  • फतहसागर : 13 : 10.2 (फीट)
  • पीछोला : 11 : 10.5
  • उदयसागर : 24 : 22.0
  • वल्लभनगर बांध : 19.50 : 11.7
  • देवास प्रथम : 34 : 24.4
  • मादड़ी : 34 : 23.5
  • जयसमंद : 8.38 : 2.42 (मीटर)  
  • आकोदड़ा : 18.40 : 17 (मीटर)  
  • मानसी वाकल : 581.20 : 579.65 (आरएल मीटर)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsIMD Alertimd newsInflow of water in lakes has reducedlatest news in hindimonsoon rain in udaipur rajasthanrain forecastrain in rajasthanrain in Udaipur divisionrajasthan newsrajasthan rainudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .