AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर से

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 12, 2025
Reading Time: 1 min read
rajasthan vidhan sabha


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यपाल ने सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी की

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आगामी एक सितंबर से शुरू होगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। Rajasthan Legislative Assembly session 2025

विधानसभा सत्र की तारीख घोषित होते ही अब विधायक अपने अपने क्षेत्र के जनहित से जुड़े सवालों की तैयारियों में लगेंगे। सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की तैयारी कर ली। प्रयास रहेगा कि बिना किसी भारी व्यवधान के सदन चले।

बजट सत्र में राजस्थान विधानसभा में काफी हंगामा देखने को मिला। विधायकों को निलंबित करने जैसे कदम भी उठाने पड़े, हालांकि उस दौरान काफी गतिरोध के बीच बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों का निलंबन बहाल कर दिया। Rajasthan Legislative Assembly session 2025

तृतीय सत्र के 75 प्रतिशत प्रश्‍नों के उत्‍तर विधान सभा को हुए प्राप्‍त

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्‍य सरकार के सभी विभागों के एसीएस,प्रमुख शासन सचिव और सचिव को निर्देश दिए है कि बजट सत्र के बकाया प्रश्नों के जवाब 27 अगस्‍त तक आवश्‍यक रूप से भेज दिए जाएं। देवनानी ने बताया कि सोलहवीं विधानसभा के तृतीय सत्र में विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्‍नों में से 75 प्रतिशत के जवाब राज्‍य सरकार से राजस्‍थान विधान सभा को प्राप्‍त हो गए है। करीब 9700 प्रश्‍न प्राप्‍त हुए थे, जिसमें से 7300 प्रश्‍नों के जवाब मिल गए है। लम्बित 2400 प्रश्‍नों के जवाब विभिन्‍न विभागों से आना शेष है।

पार‍दर्शिता और जवाबदेही के लिए प्रश्‍नों का जवाब आना आवश्‍यक

देवनानी ने कहा कि सोलहवीं विधानसभा का चतुर्थ अधिवेशन, जो 1 सितंबर से प्रारंभ होगा, इससे पहले सभी लंबित प्रश्नों के उत्तर विधान सभा को भेजे जाने के लिए वि‍भिन्‍न विभागों के वरिष्‍ठ अधिकारियों को निर्देश दे दिए है। पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए विधान सभा द्वारा पूछे गए प्रश्‍नों के जवाब आना आवश्‍यक है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscm bhajanlal sharmaGovernor Haribhau BagdeGovernor Haribhau Bagde has issued a notification to Assembly convene the sessionlatest news in hindiMonsoon session of Rajasthan Legislative Assembly will begin from September 1rajasthan Assembly questionsrajasthan assembly speaker vasudev devnaniRajasthan Legislative Assembly session 2025rajasthan newsrajasthan vidhan sabharajasthan vidhansabhaRajasthan vidhansabha Monsoon sessionudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .