AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ट्रेन के फर्स्ट AC में चोरी: विदेशी पर्यटक के दो बैग गायब: दिल्ली से जोधपुर आ रही थी ट्रेन

Lucky Jain by Lucky Jain
August 6, 2025
Reading Time: 1 min read
foreign tourist two bags theft in first ac class train mandore express going from Delhi to Jodhpur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। ट्रेन में सबसे ज्यादा सुरक्षित मानी जाने वाली फर्स्ट एसी क्लास में भी यात्रियों का सामान सुरक्षित नहीं है। बीती रात दिल्ली से जोधपुर आ रही मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन के फर्स्ट एसी क्लास में यात्रा कर रहे दो विदेशी पर्यटकों के दो बैग चोरी हो गए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब विदेशी पर्यटक सो रहे थे, आज बुधवार अल-सुबह ट्रेन कुछ देर जयपुर रेलवे स्टेशन पर रूकी, ट्रेन जयपुर से जोधपुर के लिए रवाना हुई ही थी कि यात्री जाग गए और उन्हें अपना बैग नहीं मिला। विदेशी पर्यटकों ने तत्काल टीटी को सूचना दी। ट्रेन में मौजूद रेलवे पुलिस जवानों ने तलाश भी की, लेकिन बैग कहीं नहीं मिले। foreign tourist two bags theft in first ac class train mandore express going from Delhi to Jodhpur

विदेशी पर्यटकों ने जोधपुर जीआरपी थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया है कि चोरी हुए बैग में उनके पासपोर्ट, 2100 यूरो (करीब दो लाख रूपए) और ईयरपॉड, टेबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स रखे थे। जयपुर जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। सूचना पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस की टीम ने मौका-मुआयना किया और मामले की जांच में जुट गयी हैं। इधर जोधपुर एडीआरएम ने ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर विदेशी पर्यटकों से मुलाकात की और उनका सामान जल्द ढूंढ निकालने तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जयपुर स्टेशन या दिल्ली से जयपुर के बीच चोरी होने की आशंका

जीआरपी पुलिस ने बताया कि विदेशी पर्यटक परिवार इटली से भारत घूमने आया है। परिवार बीती रात दिल्ली से जोधपुर के लिए मंडोर एक्सप्रेस से रवाना हुआ था। परिवार ट्रेन के फर्स्ट एसी क्लास में सवार था। पर्यटक परिवार के पास दो केबिन थे, इनमें एक केबिन में मां-बेटे सो रहे थे, इसी केबिन से दो बैग चोरी हुए हैं। दिल्ली से रवाना होने के बाद आज बुधवार अलसुबह ट्रेन जयपुर पहुंची। ट्रेन जयपुर रेलवे स्टेशन से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी कि तभी यात्रा कर रहे विदेशी पर्यटक जाग गए, लेकिन तब तक उनके दो बैग चोरी हो चके थे।

आशंका जताई जा रही है कि विदेशी पर्यटकों के बैग जयपुर रेलवे स्टेशन पर या दिल्ली से जयपुर के बीच चोरी हुए हैं। जीआरपी पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों से संबंधित कोई सुराग मिल सके।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsforeign tourist two bags theft in first ac class trainforeign tourist two bags theft in first ac class train mandore express going from Delhi to Jodhpurgovernment railway policegrp policeindian Railwaylatest news in hindimandore expressmandore express train delhi to jodhpurnational newsRajasthanrajasthan newsRPFtheft in first ac traintourist bags theft in traintrain first ac classudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .