परिजनों ने लगाया पुलिस टॉर्चर से मौत का आरोप, पुलिस का तर्क थाने पर लाने के आधे घंटे बाद ही तबितय खराब होने से हुई मौत : एसीजेएम खेरवाड़ा कर रहे हैं पूरे मामले की न्यायिक जांच
उदयपुर/ऋषभदेव,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना पुलिस की हिरासत में हुई ज्वेलर की मौत मामले में एक हेडकांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। ये चारों पुलिसकर्मी ही डूंगरपुर के बिछीवाड़ा निवासी ज्वेलर सुरेश पंचाल को चोरी का माल खरीदने के मामले में पूछताछ के लिए बिछीवाड़ा से ऋषभदेव लेकर आए थे। udaipur rishabhdeo police station custodial death: four police person suspend
सुरेश पंचाल की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस टॉर्चर के कारण मौत होने का आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, डीएसपी और तीन थानों के एसएचओ मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने और शव लेने को तैयार हुए।इधर प्राथमिक रूप से पुलिस का तर्क है कि सुरेश पंचाल को शाम 6 बजे थाने पर लाए थे। थाने पर लाने के आधा-पौन घंटे के दरम्यिन करीब 6.45 बजे ही उसकी तबियत खराब हो गयी थी, पुलिस कर्मी उसे थाने से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हो रहा है, पीएम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा होगा
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि मामले की न्यायिक जांच होगी। मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। मृतक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। मृतक सुरेश को जिस मामले की जांच में थाने लाया गया था, उसकी जांच से जुड़े और उसे ऋषभदेव थाने लेकर आने वाले चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
गौरतलब है कि ऋषभदेव थाना क्षेत्र के थाणा गांव में हुई चोरी के मामले में पिछले दिनों पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने पूछताछ में उनसे चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर का नाम कबूला था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में 4 अगस्त की शाम बिछीवाड़ा निवासी ज्वेलर सुरेश पंचाल को पूछताछ के लिए थाने लेकर आयी थी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


