AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

Lucky Jain by Lucky Jain
August 5, 2025
Reading Time: 1 min read
Former Governor Satyapal Malik passes away at 79 year age


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज 5 अगस्त मंगलवार को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें 11 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आज दोपहर 1ण्20 बजे अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसावदा गांव में 24 जुलाई 1946 को जाट परिवार में हुआ था। Former Governor Satyapal Malik passes away at 79 year age, Malik served as the 10th and last Governor of Jammu and kashmir

सत्यपाल मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू.कश्मीर के राज्यपाल रहे। इन्हीं के कार्यकाल के दौरान ही ठीक 6 वर्ष पूर्व 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया था। वे जम्मू-कश्मीर के 10वें और अंतिम राज्यपाल रहे।

छात्र राजनीति से राजनीतिक सफर की शुरूआत

वह अक्टूबर 2017 से अगस्त 2018 तक बिहार के राज्यपाल रहे, उन्होंने 21 मार्च 2018 से 28 मई 2018 तक ओडिशा के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। जम्मू-कश्मीर के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित होने के बाद सत्यपाल मलिक को गोवा का 18वां राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्होंने अक्टूबर 2022 तक मेघालय के 21वें राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।

उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातक और एलएलबी की। छात्र राजनीति के जरिए उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। मेरठ विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। 1974-77 के दौरान विधान सभा सदस्य रहे। उन्होंने 1980 से 89 तक राज्य सभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 1989 में जनता दल के उम्मीदवार के तौर पर अलीगढ़ लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद बने। 1990 में वे केंद्रीय संसदीय कार्य और पर्यटन राज्यमंत्री भी रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेंhttps://arlivenews.com/

Tags: ar live newsFormer Governor Satyapal Malik passes away at 79 year ageGovernor Satyapal Malik passesjammu kashmir Governor Satyapal Malikjammu kashmir newslatest news in hindinational newsRajasthanrajasthan newsSatyapal MalikSatyapal Malik passes away

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .