हिन्दुस्तान जिंक अपने लॉजिस्टिक्स को पूरी तरह से ग्रीन बनाने के लिए 100 इलेक्ट्रिक और 100 एलएनजी ट्रकों को शामिल करेगी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक ने ग्रीन लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर ग्रीनलाइन मोबिलिटी सॉल्यूशंस, एस्सार वैंचर के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप में उन्नत इलेक्ट्रिक और एलएनजी ट्रकों की तैनाती 100 प्रतिशत डीकार्बोनाइजेशन और नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। Hindustan Zinc Partnership with GreenLine Mobility to deploy EV and LNG Trucks for Green Logistics
इस रणनीतिक पार्टनरशिप के तहत ग्रीनलाइन 400 करोड़ रूपयों का निवेश कर 100 इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात करेगी, जो कंपनी की माइंस और स्मेल्टर्स के बीच इंटर यूनिट कंसन्ट्रेट को लाने ले जाने के लिए डीजल वाहनों की जगह लेंगे। इसके अलावा 24 घण्टे संचालन के लिए 3 हाई-कैपेसिटी बैटरी स्वैपिंग स्टेशन के साथ भारत का पहला बैटरी स्वैपिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। 100 नए एलएनजी ट्रकों को जोड़कर हिन्दुस्तान जिंक के एलएनजी वाहनों का विस्तार भी किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी के तैयार माल परिवहन के लिए यह दोगुना होकर 200 हो जाएगा।
प्रति माह लगभग 236 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा, जो 12000 पेड़ लगाने के बराबर
हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि ईवी और एलएनजी ट्रकों का इतने बड़े पैमाने पर संचालन नेट-जीरो की हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे एक स्वच्छ, अधिक सस्टेनेबल आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण होता है। अनुमान है कि इससे प्रति माह लगभग 236 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा, जो लगभग 12000 पेड़ लगाने के बराबर है। जिससे हिन्दुस्तान जिंक की 2050 तक या उससे पहले नेट-जीरो बनने के लक्ष्य को बल मिलेगा।
ग्रीनलाइन के सीईओ आनंद मिमानी ने कहा कि स्वच्छ परिवहन भविष्य का विकल्प नहीं, बल्कि आज की जिम्मेदारी है। हिन्दुस्तान जिंक के साथ यह साझेदारी बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिक्स को डीकार्बोनाइज करने की हमारी साझा जरूरत को दर्शाती है और सभी क्षेत्रों में औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन के लिए स्केलेबल मॉडल स्थापित करती है। ब्लू एनर्जी मोटर्स द्वारा निर्मित हमारे एलएनजी और ईवी वाहनों के साथ, हम नवाचार, सस्टेनेबिलिटी और वास्तविक दुनिया के प्रभाव को एक ऐसे तरीके से एक साथ ला रहे हैं जो उद्योग के लिए व्यावहारिक और प्रभावशाली है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


