AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ज्वैलर से अवैध विदेशी पिस्टल बरामद: पुलिस हैरान सुनार कहां से लाया विदेशी पिस्टल

Lucky Jain by Lucky Jain
August 2, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest jeweller with illegal foreign pistol in moti chohatta area


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिस्टल पर लिखा है “विल्सन ओ यूएस”: अगर वाकैय यह अवैध पिस्टल “ओरिजनल फॉरेन मेड” है तो कहीं इंटरनेशनल आर्म्स स्मगलिंग से जुड़े तो नहीं हैं तार.?

  • पुलिस पिस्टल की सप्लाई चेन की पड़ताल कर रही : ज्वैलर ने कब और कहां से खरीदी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के घंटाघर थाना पुलिस ने अवैध विदेशी पिस्टल और कारतूस के साथ शहर के मोती चोहट्टा के ज्वैलर फतेहलाल सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस भी हैरान है कि अवैध विदेशी पिस्टल आशा ज्वैलर्स के संचालक फतेहलाल सोनी के पास आयी कहां से.? इस अवैध पिस्टल पर “विल्सन ओ यूएस” लिखा हुआ है। udaipur police arrest jeweller with illegal foreign pistol in moti chohatta area

पुलिस पिस्टल की पड़ताल कर रही है कि क्या यह ओरिजनली फॉरेन मेड है या इंडिया में हथियार तस्करों ने इसे बनाकर इस पर फॉरेन मेड होने का ठप्पा लगा दिया गया है। अगर यह पिस्टल वाकैय ओरिजनली फॉरेन मेड निकलती है तो यह बेहद गंभीर मामला है, क्यों कि इसके तार इंटरनेशनल आर्म्स स्मगलिंग से जुड़े हुए निकल सकते हैं। पुलिस इस विदेशी पिस्टल की सप्लाई चेन की पड़ताल कर रही है।

आशा ज्वैलर्स पर दबिश देकर ज्वैलर को गिरफ्तार किया है

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि मोती चोहट्टा स्थित आशा ज्वैलर्स संचालक फतेहलाल सोनी (53) पुत्र रामविलास सोनी को अवैध विदेशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ज्वैलर की दुकान आशा ज्वैलर्स पर ही दबिश देकर यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम इस विदेशी पिस्टल की सप्लाई चेन का पता लगाने का प्रयास कर रही है, पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह विदेश पिस्टल ज्वैलर के पास कब से थी और वह किससे खरीदकर लाया था। यह कार्रवाई थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में एएसआई अर्जुनलाल, कांस्टेबल सोहन सिंह और विपेन्द्र सिंह ने की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsarms smuggler udaipurarms smuggling in udaipurcrime in udaipur rajasthanforeign pistol smugglingforeign pistol smuggling in udaipur rajasthanlatest news in hindipistol smuggling in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur ghantaghar policeudaipur ghantaghar police investigates illegal pistol supply chainUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police arrest jeweller with illegal foreign pistoludaipur police arrest jeweller with illegal foreign pistol in moti chohatta area

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .