AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रूस में भूकंप के बाद रूस, जापान और अमेरिका के कुछ हिस्सों में सुनामी

Lucky Jain by Lucky Jain
July 30, 2025
Reading Time: 1 min read
earthquake in Russia Tsunami hits Russia, Japan and parts of America


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप

एआर लाइव न्यूज। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास मंगलवार तड़के बेहद शक्तिशाली भूकंप आया, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 8.8 मापी गई। गनीमत है कि भूकंप से अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। कामचटका में 5 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इधर जापान के पूर्वी तट के पास भी आधा मीटर ऊंची सुनामी लहरें पहुंची हैं। जापान ने राजधानी टोक्यो में 20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है, इसके अलावा फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया गया है। अमेरिका के अलास्का और हवाई द्वीप तक सुनामी की लहरें पहुंच गई हैं। earthquake in Russia: Tsunami hits Russia, Japan and parts of America

क्षेत्रीय आपातकालीन स्थिति मंत्री सर्गेई लेबेदेव ने बताया कि इससे कामचटका के कुछ हिस्सों में 4 मीटर ;करीब 13 फीटद्ध ऊँची सुनामी लहरें उठीं। उन्होंने मौजूदा खतरे के बीच निवासियों से तटीय इलाकों से दूर रहने का आग्रह किया। सुनामी प्रभावित द्वीपों पर आपातकाल की घोषणा कर दी है।

earthquake in Russia Tsunami hits Russia, Japan and parts of America -1

3 मीटर तक सुनामी का खतरा

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार जापान के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें जापान के प्रशांत तट पर 3 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की। जापान के सरकारी टेलीविजन के अनुसार भूकंप का केंद्र होक्काइडो से लगभग 250 किलोमीटर 160 मील दूर था।

घरों में अलमारियां, सामान हिलने लगे, शीशे टूट गए, कई मकान क्षतिग्रस्त हुए

भूकंप के चलते लोगों में दहशत देखी गई, कई लोग बिना जूतों या बाहरी कपड़ों के सड़कों पर भागते दिखे। घरों के अंदर अलमारियां गिर गई, शीशे टूट गए, कारें सड़क पर हिलने लगी और इमारतों की बालकनियां तक हिल गई। कामचटका क्षेत्र की राजधानी में बिजली गुल होने और मोबाइल फोन सेवा ठप होने की भी सूचना है।

अमेरिका के अलास्का और हवाई में अलर्ट

अमेरिकी अधिकारियों ने अलास्का के तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया। कैलिफोर्निया तट के कुछ हिस्सों में सुनामी लहरें उठना जारी है और लहरे 3ण्6 फीट तक ऊंची हो सकती है। हवाई में भी नजर रखी जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsearthquake in Russiainternational newsinternational news affairslatest news in hindinational newsTsunami hits RussiaTsunami hits Russia Japan and parts of America

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .