AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर में बच्चा चोरी: मां के पास सोते बच्चे को उठा ले गयी महिला, पुलिस ने 10 घंटे में पकड़ा

Lucky Jain by Lucky Jain
July 30, 2025
Reading Time: 1 min read
baby stolen in jaipur woman kidnapped one and half year old sleeping child from railway station


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के रेलवे स्टेशन के बाहर मां के साथ सो रहे बच्चे को चोरी कर ले गयी महिला को पुलिस ने 10 घंटे में गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित महिला के चंगुल से छुड़ा लिया है। महिला बच्चे को उठाकर ट्रेन बदलते हुए नावां पहुंच गयी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसकी बेटी के कोई संतान नहीं है, वह बेटी के लिए इस बच्चे को उठाकर ले गयी थी। baby stolen in jaipur : woman kidnapped one and half year old sleeping child from railway station

सदर थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि बच्चा चोरी करने के मामले में सीकर हाल कोठपुतली जयपुर निवासी रेखा देवी (46) पत्नी विनोद गुजराती को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है। महिला को नागौर के नावां रेलवे स्टेशन के पास स्थित कच्ची बस्ती में दबिश देकर पकड़ा है।

मां के पास सो रहे बच्चे को उठा ले गयी थी महिला

पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के गुना निवासी पीड़िता अमानत बाई तीन-चार दिन पहले ही उसके डेढ़ वर्ष के बेटे के साथ जयपुर आयी थी। जयपुर में कोई ठिकाना नहीं होने से वह रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ सो रही थी। मंगलवार सुबह भी अमानत बाई उसके डेढ़ साल के बेटे के साथ मंगलवार को भी सो रही थी। तभी एक महिला अमानत बाई के बच्चे को उठाकर ले गयी। अमानत बाई जागी तो बच्चा नहीं पाकर उसने आस-पास तलाश की और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो बच्चा उठाकर ले जाती हुई महिला नजर आ गयी।

सीसीटीवी कैमरे से मिला सुराग

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में देखा महिला जयपुर रेलवे स्टेशन से अजमेर जाने वाली ट्रेन में बैठी है। पुलिस ने इस रूट के सभी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला अजमेर से वापस फुलेरा पहुंची और वहां से जोधपुर रूट की ट्रेन में बैठकर नावां पहुंच वहां की कच्ची बस्ती में शरण ले ली।

पुलिस भी हर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल आरोपी महिला का पीछा करते हुए नागौर के नावां रेलवे स्टेशन तक पहुंच गयी। पुलिस ने बच्चे के हुलिए के आधार पर नावां की कच्ची बस्तियों सहित अन्य संभावित क्षेत्रों में तलाशी शुरू की और महिला को पकड़ बच्चे को सकुशल बचा लिया। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी के कोई संतान नहीं थी, इस बात से वह काफी परेशान थी। इस बच्चे को वह उसकी बेटी को देने वाली थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbaby stolen in jaipurbaby stolen in jaipur from railway stationcrime in jaipurjaipur policejaipur sadar thanalatest news in hindiRajasthanrajasthan newsRajasthan PoliceudaipurUdaipur newsudaipur news updatewoman kidnapped one and half year old sleeping child from railway stationwoman kidnapped one half year old child from railway station jaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .