इसी साल 11 अप्रैल की रात अंधड़ में पेड़ गिरने से टूट गई थी सुखाड़िया की प्रतिमा
देवेंद्र शर्मा उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के सुखाड़िया सर्कल के पास पार्क में एक पेडस्टल (जिस पर प्रतिमा स्थापित की जाती है) को पूर्व मुख्यमंत्री एवं आधुनिक राजस्थान के निर्माता कहे जाने वाले मोहनलाल सुखाड़िया की प्रतिमा का इंतजार है। इसी साल 11 अप्रैल की रात अंधड़ के दौरान एक बड़ा पेड़ गिरने से सुखाड़िया की प्रतिमा टूट गई थी। प्रतिमा को टुटे हुए तीन महीने से अधिक समय हो चुका है। अभी तक किसी भी जिम्मेदार ने फिर से प्रतिमा लगाने की जहमत नहीं उठाई है। यह स्थिति तब है जब दो दिन बाद यानी आगामी 31 जुलाई को ही सुखाड़िया की जन्म जयंती है। udaipur Sukhadia circle waiting Sukhadia statue: his birthday just after two days
मोहनलाल सुखाड़िया की प्रतिमा का हम जिक्र कर रहे है वो उन्हीं सुखाड़िया जी की प्रतिमा है जो 17 साल तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके है। उसके बावजूद जिम्मेदार अफसर और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि तीन महीने बाद भी पेडस्टल पर फिर से सुखाड़िया की प्रतिमा स्थापित नहीं करवा पाए है। इस प्रतिमा का 18 जुलाई 1989 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति आर वेंकटरमण ने अनावरण किया था। मोहनलाल सुखाड़िया की प्रतिमा के हाल देखकर हमारे सांसद, विधायकों को भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि दूनिया उनके हिसाब से और उनके अनुसार चल रही है। आप भी जब तक पद पर हो जब तक इस दूनिया में हो हर कोई आपको पूछता मिलेगा।
तेज अंधड़ में पेड़ गिरने से टूट गई थी प्रतिमा
इसी साल 11 अप्रैल की रात 2 बजकर 35 मिनट पर उदयपुर में तेज अंधड़ आया था। हवा की अधिकतम रफ्तार 61 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी। तब सुखाड़िया सर्कल के पास पार्क में मोहनलाल सुखाड़िया की प्रतिमा पर एक बड़ा पेड़ गिर गया था। प्रतिमा टूट कर जमीन पर गिरी और क्षतिग्रस्त हो गयी थी। 12 अप्रैल दोपहर सुखाड़िया के बेटे अरूण सुखाड़िया मौके पर पहुंचे और घटना पर अफसोस जताया। तब दोपहर बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही शहर विधायक ताराचंद जैन भी मौके पर पहुंचे थे। उस समय शहर विधायक ताराचंद जैन ने नगर निगम के अधिकारियों को कहा था कि संभव हो तो इस प्रतिमा की मरम्मत करवा कर जल्द से जल्द दोबारा यहां स्थापित करवाए। मरम्मत करना संभव नहीं हो तो नई प्रतिमा बनवाए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


