उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आगामी 1 अगस्त से शुरू होगी। PM Vikas Bharat Rozgar Yojana
इस योजना को लेकर उदयपुर के चित्रकुट नगर स्थित कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में नियोक्ताओं को जानकारी दी गई। क्षेत्रीय आयुक्त प्रशांत कुमार सिंह ने नियोक्ताओं को बताया कि इस योजना के तहत नियोक्ता एवं कर्मचारी दोनों को भारत सरकार की ओर से वित्तीय लाभ प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए जाएंगे। PM Vikas Bharat Rozgar Yojana
प्रत्येक कर्मचारी को नए रोजगार प्राप्त करने पर 15000 रूपए दो किस्तों में मिलेंगे। साथ ही नियोक्ता को 1000 से लेकर 3000 तक की राशि प्रत्येक नए कर्मचारियों पर दी जाएगी यह राशि नियोक्ता के पेन लिंक्ड खाते में सीधे ट्रांसफर होगी।
कर्मचारियों को नवीन रोजगार में नियमित छह माह पूर्ण करने पर पहली किस्त तथा 1 वर्ष पूर्ण करने पर दूसरी किस्त जारी होगी। जिसके लिए उन्हें वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्राप्त करना होगा। कर्मचारी की प्रोत्साहन राशि डीबीटी द्वारा सीधे खाते में जमा होगी। यह योजना 2 वर्ष के लिए सभी संस्थाओं पर लागू होगी तथा विनिर्माण क्षेत्र में यह योजना 2 वर्ष अतिरिक्त यानी 4 वर्ष के लिए प्रभावी रहेगी।
50 से अधिक कर्मचारी वाली संस्थाओं को पांच नए कर्मचारी काम से जोड़ने होंगे
क्षत्रिय आयुक्त (द्वितीय) अजय कुमार यादव ने नियोक्ताओं को बताया कि संस्थान को नए कर्मचारियों से जुड़े 50 से अधिक कर्मचारी वाली संस्थाओं को पांच नए कर्मचारी काम से जोड़ने होंगे तथा 50 से कम कर्मचारी वाली संस्थान को दो नए कर्मचारी जोड़ने होंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


