AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चीनी पर्यटकों के लिए भारत जारी करेगा वीजा : पांच वर्षों बाद होगा शुरू

Lucky Jain by Lucky Jain
July 23, 2025
Reading Time: 1 min read
indian visa to Chinese tourist


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। चीनी नागरिकों के लिए भारत पांच वर्षों बाद 24 जुलाई से दोबारा पर्यटक वीजा जारी करना शुरू करेगा। कोविड-19 के दौरान 2020 में चीन के सभी पर्यटक वीजा निलंबित कर दिए गए थे। कोविड के बाद गलवान घाटी को लेकर भी 2020 में दोनों देशों में उत्पन्न हुए राजनयिक तनाव के चलते दोनों देशों की तरफ से एक-दूसरे पर कई पाबंदियां लगा दी गई थी। दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधर रहे हैं तो जुलाई 2025 में पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हुई। अब 24 जुलाई से वीजा भी दोबारा जारी होने शुरू हो जाएंगे। बीजिंग स्थित भारत के दूतावास ने बुधवार को यह जानकारी दी है। india will resume issuing tourist visas to Chinese citizens from 24 July 2025

दोनों देशों के बीच पर्यटन सुविधा बेहतर होगी : चीनी विदेश मंत्रालय

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने बयान में कहा कि चीनी नागरिक ऑनलाइन आवेदन पूरा करने, अपॉइंटमेंट लेने और दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के बीजिंग, शंघाई और गुआंगझोउ स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों में व्यक्तिगत रूप से अपना पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद भारत के लिए पर्यटक वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीजिंग स्थित भारत वीजा आवेदन केंद्र में प्रस्तुत किए गए सभी पासपोर्ट वापसी अनुरोधों के साथ पासपोर्ट वापसी पत्र भी संलग्न होना चाहिए।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भारत के इस फ़ैसले पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा दोनों देशों के बीच पर्यटन सुविधा बेहतर करने के लिए चीन भारत के साथ लगातार संपर्क और बातचीत कर रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: Chinese tourist in indiaindia china relationshipindia will resume issuing tourist visas to Chinese citizensindia will resume issuing tourist visas to Chinese citizens from 24th July 2025indian visa for Chinese touristindian visa to Chinese touristinternational newsnational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .