AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुरः हरियाली अमावस्या मेला 24 और 25 जुलाई को

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 19, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur hariyali amavasya mela 2025


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टॉल नीलामी 21 व 22 जुलाई को होगी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। फतहसागर किनारे और सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में हरियाली अमावस का दो दिवसीय मेला इस बार 24 और 25 जुलाई को लगेगा। नगर निगम ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। udaipur hariyali amavasya mela 2025

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आज शनिवार को मेले को लेकर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली और जिम्मेदारियां दी। मेले के प्रथम दिन महिला-पुरुष दोनों का प्रवेश रहेगा जबकि मेले के दूसरे दिन केवल महिलाओं का ही प्रवेश रहेगा। मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पूर्व की भांति ही आयोजित किए जाएंगे। पश्चिमी संस्कृति केंद्र के कलाकार भी मेले में प्रस्तुतियां देंगे। बैठक में राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।udaipur hariyali amavasya mela 2025

मेला स्थल पर लगेगी 350 स्टॉल

दो दिवसीय मेले में करीब 350 स्टॉलें लगेगी। स्टॉल लगाने के लिए जगह की अस्थायी नीलामी 21 व 22 जुलाई को होगी। इसमें कोई भी बोली लगा सकता है। नीलामी बोली सहेलियों की बाड़ी के सामने पार्क में होगी। मेले में चार स्थानों पर झूले लगाने का तय किया है। जिसकी नीलामी हो चुकी है। निगम को झूलो की नीलामी में 1.16 लाख की राजस्व आय प्राप्त हुई है।

फतहसागर भरने से मेले की रंगत जमेगी

इस बार मेले से पहले फतहसागर का जलस्तर 13 फीट के मुकाबले 10 फीट 2 इंच हो चुका है। ऐसे में हिलौरे मारते फतहसागर से हरियाली अमावस मेले की रंगत जमी नजर आएगी। दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से मेले में आने वाले लोगों के लिए इस समय फतहसागर का भर जाना काफी अहमियत रखता है। गत वर्ष हरियाली अमावस का मेला 4 और 5 अगस्त को लगा था।

Pichola water level decreased Fatehsagar increased udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshariyali amavasya mela 2025 udaipurhariyali amavasya mela Stall auctionhariyali amavasya mela udaipurlatest news in hindiUdaipur Hariyali Amavasya Mela 2024udaipur hariyali amavasya mela 2025udaipur hariyali amavasya mela will held on 24th and 25th July 2025udaipur mela newsudaipur nagar nigamUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .