AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

साढ़े नौ इंच बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त : इधर स्वरूपसागर गेट को लेकर अधिकारी पशोपेश में

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 19, 2025
Reading Time: 3 mins read
nandsamand dam rajsamand


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कई जिलों में भारी से भारी और कुछ जगह अति भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बूंदी जिले के नैनवा में सर्वाधिक 234 मिलीमीटर जबकि टोंक जिले के धूणी में 229 और नागोर के मेड़ता सिटी में 228 मिलीमीटर बारिश हुई। आज 19 जुलाई को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी व कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। 20 जुलाई से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है। Very Heavy Rainfall in rajasthan

स्वरूपसागर गेट खोलने को लेकर जलसंसाधन विभाग पशोपेश में

जलसंसाधन विभाग के अधिकारी स्वरूप सागर के गेट खोलने को लेकर पशोपेश में नजर आ रहे है। शुक्रवार शाम जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता महेश चौधरी की तरफ से अधिकृत समाचार जारी किया गया था कि पीछोला का गेज 11 फीट के मुकाबले 10.50 हो चुका है। ऐसे में स्वरूपसागर के गेट शनिवार 19 जुलाई को दिन में कभी भी खोलने का निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि आज शाम तक भी अधिकारी यह तय नहीं कर पाए है कि गेट खोले जाए या नहीं।

विभागीय अधिकारियों में ही विरोधाभास की स्थिति बनने से ऐसी स्थिति बनी है। जानकारी अनुसार कुछ अधिकारियों का तर्क है कि फतहसागर का गेज 11 फीट हो उसके बाद ही लिंक नहर के गेट बंद कर के स्वरूपसागर के गेट खोलने चाहिए जबकि कुछ अधिकारियों का यह तर्क है कि स्वरूपसागर के गेट आज ही खोल देने चाहिए। ऐसे में जिनको गेट खोलना है वे अधिकारी खूद पशोपेश में पड़ गए है। Very Heavy Rainfall in rajasthan

पिछले 24 घंटों में उदयपुर जिले के सायरा 87 मिलीमीटर, झाड़ोल 72, सेई डेम 56, गोगुंदा 42, उदयपुर शहर में 29 मिलीमीटर बारिश हुई। जिले भर में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का दौर चला। केलवाड़ा कुंभलगढ़ में 75 मिलीमीटर बारिश हुई ।

अजमेर जिले में भी कई जगह भारी और अति भारी बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। पाली जिले में भी कई जगह तेज बारिश हुई। प्रतापगढ़ में 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़ जिले में भी कई जगह तेज बारिश हुई।

आज शनिवार को जोधपुर संभाग में भारी, अतिभारी बारिश व अजमेर,उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, कोटा व बीकानेर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में आज से ही कमी होने की प्रबल संभावना है।

Event company in udaipur contact for birthday party events and anniversary events By ARL Fashion & Events

राजसमंद झील को भरने खारी फीडर के गेट खोले

नंदसमंद बांध से राजसमंद झील को भरने जलसंसाधन विभाग ने शनिवार सुबह खारी फीडर के गेट खोल दिए। इधर सेवंत्री क्षेत्र में गोमती नदी का उद्गम स्थल रामदरबार भी छलकने से गौमती नदी में भी पानी का बहाव शुरू हो गया है। ऐसे में अब कैचमेंट में तेज बारिश और होने पर गौमती नदी में भी बहाव तेज होने पर राजसमंद झील में तेजी से आवक हो सकेगी। कुंभलगढ़ क्षेत्र में स्थित लाखेला तालाब भी छलक चुका है। बीती रात नंदसमंद के 5 गेट साढ़े 4 फीट खोलने पर बांध का पानी बनास नदी होते हुए मातृकुंडिया बांध की तरफ बढ़ गया। वीडियो में देखें देररात खुले नंदसमंद बांध के गेट:-

पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना अवदाब धीरे-धीरे पश्चिमी राज की ओर बढ़ने व आगामी 6 घंटों में कमजोर होकर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। राज्य में 20 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी होने व भारी बारिश से आगामी एक सप्ताह राहत मिलने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 27.28 जुलाई के आसपास नया भारी बारिश का दौर पुनः सक्रिय होने की संभावना है।

हाथीपोल क्षेत्र में दूकानों के छज्जे गिरे

शहर के हाथीपोल क्षेत्र में स्वप्नलोक टॉकिज के पास शनिवार तड़के कुछ दुकानों के कमजोर छज्जे रूक रूक कर हो रही बारिश में भरभरा कर नीचे गिर गए। यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। तड़के छज्जे गिरने से कोई नुकसान होने से बच गया। उदयपुर शहर में ऐसे कई कमजोर भवन है जिनके बारिश में गिरने की हरदम आशंका रहती है।

hathipol udaipur

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में यहां हुई 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश

  • अजमेर : अजमेर 143, मांगलियावास 185, नसीराबाद 178, बंदर सिंदरी 163, पिसागन 152, किशनगढ़ 138, पुष्कर 134, सरवर 131, गोविंदगढ़ 130,गोयला 109, भिनाय 105, केकड़ी 105 मिलीमीटर।
  • ब्यावर : रायपुर 140,मसुदा 110, गिरीनंदा 101
  • बूंदी : नैनवा 243, इंदरगढ़ 111
  • दौसा : मोरेल बांध 137,रामगढ़ पचवाड़ा 101
  • धोलपुर : सिर्मथपुरा 148
  • जोधपुर : बावड़ी 137, चामू 108, बालेशर 106, भोपालगढ़ 104,जालीवाला 103
  • करौली : कालीशिल 145
  • नागोर : मेड़ता सिटी 228, रियांबड़ी 173, हरसोरे 135, खिंवसर 135, सांजू 126,डेगाना 109
  • पाली : हेमावास 170, काना 137, देसूरी 120, बामणियावास 118, जोगरावास 190
  • प्रतापगढ़ : 158
  • राजसमंद : देवगढ़ 119,चिकलवास 105
  • सवाई माधोपुर : भाटौड़ी 126, मालरना डूंगर 100
  • टोंक : धूणी 229, नागर फोर्ट 111 मिलीमीटर।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsExtremly Heavy Rainfall Bundi Nainwahavy rainfall in rajasthanimd jaipurlatest news in hindirain rajasthanrajasthan newsUdaipur newsudaipur news updateVery Heavy Rainfall in Ajmer Beawarvery heavy rainfall in rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .