AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

49 वें माइंस सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित

Lucky Jain by Lucky Jain
July 18, 2025
Reading Time: 1 min read
mines safety week DGMS Workshop Rajpura Dariba Complex hindustan zinc


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स में सुरक्षित ब्लास्टिंग प्रथाओं पर तकनीकी कार्यशाला और एग्जीक्यूटिव बॉडी मीटिंग में की चर्चा

राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। 49वें माइंस सुरक्षा सप्ताह 2025 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स में तकनीकी कार्यशाला और एग्जीक्यूटिव बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय वर्तमान ब्लास्टिंग प्रथाओं की समीक्षा और सुरक्षित तथा कुशल ब्लास्टिंग कार्यों के लिए नवीनतम ब्लास्टिंग प्रौद्योगिकियों को अपनाना था। खनन कार्यों में विशेष रूप से ब्लास्टिंग के उपयोग से संबंधित, सर्वोत्तम कार्य प्रणाली और सुरक्षित विकल्पों पर चर्चा की गयी। mines safety week

मुख्य अतिथि खान सुरक्षा निदेशक, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र, उदयपुर संभाग टॉम मैथ्यू ने कहा कि खनन हर उद्योग की रीढ़ है और इसके मूल में ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग का कार्य है। जैसे बिजली का अनियंत्रित उपयोग खतरनाक हो सकता है, वैसे ही अनियंत्रित ब्लास्टिंग खतरनाक हो सकती है। इसलिए ब्लास्टिंग सही प्रकार से करना और इसकी पूर्ण जानकारी सभी संबधित व्यक्तियों को होना बहुत जरूरी है। कार्यशाला उप खान सुरक्षा निदेशक, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र, उदयपुर संभाग विशाल गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।

औरिका से मिली लर्निंग्स पर भी हुई चर्चा

हिन्दुस्तान जिंक की ओर से इस कार्यशाला में राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स के आईबीयू सीईओ बलवंत सिंह राठौड़ ने सुरक्षित और कुशल ब्लास्टिंग के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों का परिचय दिया। उन्होंने प्रमुख विस्फोटक निर्माण कंपनी औरिका से मिली लर्निंग्स पर भी चर्चा की। कार्यशाला में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की 66 प्रमुख औद्योगिक कंपनियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsDGMS Workshop Rajpura Dariba Complex hindustan zinchindustan zinclatest news in hindimines safety week

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .