अवैध पिस्टल, 7 कारतूस, 5.43 लाख रूपए सहित गिरफ्तार : कार से बरामद हुई 12 नंबर प्लेट
- पुलिस पर जानलेवा हमला, कार लूट में वांछित है आरोपी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान वांटेड तस्कर भजनलाल विश्नोई को धरदबोचा है। 21 साल का यह तस्कर इतना बेखौफ है कि वह तस्करों से सौदा करने अकेला ही कार लेकर जालोर से मंदसौर जा रहा था। कार भी चोरी की और साथ में अवैध पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और 5.43 लाख रूपए नकद। पुलिस को चकमा देने के लिए कार में 12 नंबर प्लेट भी रखीं कि कहीं किसी को शक हुआ तो नंबर प्लेट बदलकर आगे बढ़ लेगा। जालोर से मंदसोर के लिए निकला तस्कर प्रदेश में अन्य जिलों में हुई रात्री नाकाबंदी को धता बताकर उदयपुर तक तो आ गया था, लेकिन उदयपुर की हिरणमगरी थाना पुलिस की नाकेबंदी को चकमा नहीं दे पाया और धरदबोचा गया। udaipur hiranmagri police arrest wanted smuggler with illegal pistol, cartridge cash and stolen car
2 क्विंटल डोडा चूरा खरीदने जा रहा था मंदसौर
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि जालोर के करडा थाना क्षेत्र का खारा गांव निवासी भजनलाल विश्नोई (21) पुत्र भागीरथ विश्नोई को नाकाबंदी के दौरान अवैध पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की कार से 5 लाख 43 हजार 500 रूपए और 12 नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। आरोपी जिस क्रेटा कार में पकड़ा गया है, वह कार भी चोरी की निकली है। भजनलाल विश्नोई से पूछताछ और उसके मोबाइल की जांच से पता चला है कि तस्करों से 2 क्विंटल डोडा चूरा खरीदने के लिए जालोर से मंदसौर जा रहा था। उसके मोबाइल में डोडा चूरा के पैकेट का सैंपल और डिटेल भी आयी हुई थी।
भजनलाल विश्नोई जालोर में एक कैम्पर वाहन लूटने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने और कार चोरी में वांछित है, जबकि वह पूर्व में 121 क्विंटल डोडा तस्करी मामले में गिरफ्तार हो चुका है। यह कार्रवाई एडिएसपी उमेश ओझा, डीएसपी छगन राजपुरोहित के नेतृत्व में हिरणमगरी थानाधिकारी भरत योगी और डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह रत्नू की टीम ने की है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


