AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नाकाबंदी में 1100 किलो चांदी पकड़ी, तस्करी का संदेह: गनमैन सहित 5 हिरासत में

Lucky Jain by Lucky Jain
July 15, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur gogunda police caught 1100 kg silver and detain 5 suspected person during police night blockade


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो पहलुओं से मामला संदिग्ध लगा: अहमदाबाद से जयपुर जाना था तो गोगुंदा हाईवे पर टोल प्लाजा के रूट पर क्यों आए, वाहन पर आगे की तरफ नहीं थी नंबर प्लेट

  • पुलिस ने आयकर और जीएसटी विभाग को दी सूचना

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश भर में बीती रात 3 बजे से हुई नाकाबंदी में उदयपुर की गोगुंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1100 किलो चांदी के साथ 5 संदिग्धों को पकड़ा है, इनमें एक गनमैन भी है। ये सभी चांदी लेकर अहमदाबाद से जयपुर जा रहे थे। मामला चांदी तस्करी या टैक्स चोरी कर चांदी के अवैध ट्रांसपोर्टेशन और सप्लाई करने से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस ने आयकर विभाग और जीएसटी विभाग को सूचना दी है, उनके द्वारा दस्तावेजों के वैरीफाई करने के बाद पुलिस या संबंधित विभाग अग्रिम कार्रवाई करेंगे। दस्तावेज के अनुसार वाहन में 1100 किलो चांदी है, तो इसकी कीमत करीब 11 करोड़ रूपए से अधिक होगी। udaipur gogunda police caught 1100 kg silver

वाहन पर नहीं थी नंबर प्लेट, चांदी तस्करी का संदेह

गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर बीती रात गोगुंदा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की थी। रात 3 से 4 बजे के आस-पास एक बिना नंबर प्लेट लगा वाहन, जिस पर कैश वैन की तरह जाली लगी थी आता हुआ दिखायी दिया। वाहन में एक गनमैन सहित 4 से 5 लोग मौजूद थे। संदेह होने पर वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका।

चालक ने दस्तावेज दिखाए, जिसमें वाहन में 1100 किलो चांदी होना अंकित था। चालक ने बताया कि वह यह चांदी अहमदाबाद से जयपुर लेकर जा रहे हैं। तब पुलिस को क्लिक हुआ कि अहमदाबाद से जयपुर के लिए जाते समय गोगुंदा टोल प्लाजा बीच में नहीं पड़ता है। अहमदाबाद से जयपुर के लिए अंबाजी से होकर आबूरोड से सुमेरपुर, पाली का रूट होता, या हिम्मतनगर होते हुए चित्तौड़गढ़ या नाथद्वारा हाईवे का रूट होता। तीनों ही रूट में गोगुंदा टोल प्लाजा नहीं आना था। वाहन चालक के रूट को लेकर संदेह हुआ तो हमने वाहन सहित सभी को डिटेन किया और थाने लेकर आ गए। आयकर विभाग और जीएसटी विभाग को सूचना दी है। वे वाहन में रखी चांदी और दस्तावेजों का वैरीफिकेशन करेंगे। आयकर चोरी या जीएसटी चोरी सहित किसी भी स्तर पर मामला संदिग्ध हुआ तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अहमदाबाद से जयपुर के लिए चांदी की तस्करी अक्सर इसी तरह होती है

जयपुर में ज्वैलर व्यापारियों को सोना-चांदी की सप्लाई अक्सर अहमदाबाद से इसी प्रकार वाहनों के जरिए होती है। इसमें कुछ चांदी तो एक नंबर में होती है, बाकि चांदी ब्लैक में सप्लाई होती है। पूर्व में इस तरह वाहनों से होने वाली सप्लाई के जरिए सोने-चांदी की तस्करी के मामले भी सामने आए हैं।

उदयपुर में वर्ष 2017 में इसी प्रकार सोने-चांदी लेकर वाहन अहमदाबाद से जयपुर जा रहे थे। टीडी थाना क्षेत्र में हाईवे पर अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन को जबरन रोका और हथियारों की नोंक पर करीब 3 करोड़ रूपए के सोने-चांदी के जेवर लूट ले गए थे। इस डकैती की वारदात में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, मामले में चांदी तो बरामद हुई, लेकिन लूटा गया सोना बरामद नहीं हो सका।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindipolice night blockadeRajasthanrajasthan newssilver smuggling via udaipursmuggling in udaipurudaipurUdaipur gogunda policeudaipur gogunda police caught 1100 kg silverudaipur gogunda police caught 1100 kg silver and detain 5 suspected personudaipur gogunda police caught 1100 kg silver detain 5 suspected during police night blockadeudaipur gogunda police caught 1100 kg silver during blockadeUdaipur newsudaipur news updateudaipur police night blockade

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .