AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सावधान रहें ! कहीं कोई आपकी तस्वीरें तो क्लिक नहीं कर रहा : बेंगलुरू में एक युवक गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
July 11, 2025
Reading Time: 1 min read
Be alert is someone clicking your photos Bengaluru police arrest a man


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों की तस्वीरें क्लिक कर सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड कर रहा था

बेंगलुरु,(एआर लाइव न्यूज)। महिलाएं, युवतियों और किशोरियों को सार्वजनिक स्थानों पर भी सावधान रहने की जरूरत है, कि कहीं कोई उनकी किसी आपत्तिजनक एंगल से तस्वीरें तो क्लिक नहीं कर रहा है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरू में सामने आया है, जिसमें कर्नाटक पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब उस युवक का मोबाइल चेक किया तो पुलिस के होश उड़ गए, उसका मोबाइल सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद युवतियों, महिलाओं की आपत्तिजनक एंगल से लिए फोटोज और वीडियोज से भरा पड़ा था। Be alert ! is someone clicking your photos : Bengaluru police arrest a man

पुलिस के अनुसार पंजाब निवासी युवक 26 वर्षीय गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। युवक बीते तीन वर्षों से बेंगलुरू में रह रहा है, उसने होटल मैनेजमेंट की डिग्री ली हुई है। नौकरी के लिए बेंगलूरू आया, लेकिन कहीं नौकरी नहीं मिली। इसके बाद युवक ने सार्वजनिक स्थानों, मेट्रो स्टेशन, बस स्टेंड और कॉलेज परिसरों के आस-पास घूमना शुरू किया। यहां वह महिलाओं और युवतियों के आपत्तिजनक एंगल से फोटो-वीडियो बनाने लगा और इन फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट कर देता है।

पिछले दिनों बेगलूरू में एक युवती उसकी फोटोज किसी अज्ञात द्वारा सोशल मीडिया पर डाले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। मामले की पड़ताल कर पुलिस गुरदीप सिंह तक पहुंची, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि एक युवती ही नहीं, कई महिलाएं और युवतियां विक्टिम हैं, जिनके फोटो-वीडियो से आरोपी का मोबाइल भरा मिला।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsBe alert !Be alert ! is someone clicking your photosBe alert ! is someone clicking your photos: Bengaluru police arrest a manBengaluru policeBengaluru police arrest a man who takes private photos and videos of girls on public placelatest news in hindinational newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .