जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की टीम ने जैसलमेर के नाचना में ट्रेप कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता जेईएन रावल सिंह और ढाबा संचालक रूपाराम को 30 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी के ट्यूबवेल पर विद्युत कनेक्शन करने और उसका एस्टीमेट बनाने की एवज में जेईएन ने 40 हजार रूपए रिश्वत मांगी थी।jodhpur acb arrests jen of electricity department in nachana jaisalmer for taking bribe
एसीबी एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी कार्यालय जोधपुर में परिवादी ने एक शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया था कि उसके किराए के ट्यूबवेल पर नया विद्युत कनेक्शन करने और उसका एस्टीमेट बनाने की एवज में जैसलमेर के नाचना के जेईएन रावल सिंह भाटी 40 हजार रूपए रिश्वत मांग रहे हैं। एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज गुरूवार को एसीबी टीम ट्रेप कार्यवाही करते हुए जैसलमेर जिले के नाचना के कनिष्ठ अभियंता रावल सिंह भाटी और नाचना स्थित जम्भेश्वर भोजनालय ढाबे पर कार्यरत प्राइवेट पर्सन रूपाराम को 30 हजार रूपए परिवादी से रिश्वत वसूलते गिरफ्तार किया है।
रिश्वत राशि ढाबे पर कार्यरत कर्मचारी को दिलवायी और एसीबी ने धरदबोचा
कनिष्ठ अभियंता ने परिवादी को रिश्वत लेकर बुलाया और खुद नहीं आकर उसने रिश्वत राशि जम्भेश्वर भोजनालय पर कार्यरत रूपाराम को देने के लिए कहा। इस पर परिवादी ने रूपाराम को 30 हजार रूपए रिश्वत राशि के दिए। तभी एसीबी टीम ने रूपाराम को धरदबोचा और इसके बाद जेईएन रावल सिंह भाटी को रिश्वत लेते के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


