AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फतहसागर में पानी की आवक शुरू: स्वरूपसागर लिंक नहर के गेट खोले

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 9, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur water flow in fateh sagar from pichola lake, swaroop sagar link nahar gate open


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीसारमा नदी से आ रहे पानी से पीछोला का गेज हुआ 10 फीट

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। स्वरूपसागर लिंक नहर के गेट खोलने के साथ ही बुधवार को फतहसागर में पानी की आवक शुरू हो गई है। इधर सीसारमा नदी से पीछोला में पानी की आवक बनी रहने से इसका जलस्तर 10 फीट हो गया है। सीसारमा नदी अभी डेढ़ फीट चल रही है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक 98 मिलीमीटर बारिश हनुमानगढ़ में हुई। Fateh Sagar Water inflow start

पीछोला का जलस्तर 10 फीट होने और इसमें सीसारमा नदी से आवक बनी रहने पर आज जलसंसाधन विभाग ने स्वरूपसागर-फतहसागर लिंक नहर के गेट खोलकर फतहसागर में पानी डायवर्ट कर दिया। वर्तमान में फतहसागर का जलस्तर 13 फीट के मुकाबले 6 फीट 3 इंच है। लिंक नहर से फतहसागर को 11 फीट तक भरा जा सकेगा। उसके बाद फतहसागर में पानी की आवक मदार के दोनों तालाब और बड़ी तालाब पर निर्भर होगी। मदार नहर से आवक होने पर ही शहरवासी और पर्यटक फतहसागर के ओवरफ्लो गेट से झरना गिरता देख सकेंगे। Fateh Sagar Water inflow start

बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार व कल गुरूवार को भरतपुर, कोटा, जयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

11 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsFateh Sagar Water inflow startfatehsagar gaugelake pichola udaipurlatest news in hindirain in udaipurrajasthan newssisarma nadi udaipurSisarma riverudaipurUdaipur newsudaipur news updateWeather alertweather rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .