AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

खनन और पर्यावरण के मध्य संतुलन पर सरकार का है विशेष फोकसः भजनलाल शर्मा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 7, 2025
Reading Time: 1 min read
Joint review meeting of Mines Department in jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खान विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में खनन से राजस्व अर्जन के साथ खनन और पर्यावरण के मध्य संतुलन पर भी विशेष जोर दे रही है। राज्य में प्रचुर मात्रा में खनिज संसाधन उपलब्ध हैं तथा खनन की अपार संभावनाएं हैं। इन संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा बल्कि स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। Mines Department rajasthan

मुख्यमंत्री शर्मा एवं केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर खान विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में असीम खनिज संपदा की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नए खनिज ब्लॉक्स की पहचान की जाए। साथ ही, नीलामी प्रक्रिया में तेजी लायी जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि केन्द्र सरकार से समन्वय करते हुए पर्यावरण क्लीयरेंस में भी गति लायी जाए जिससे समयबद्ध खनन सुनिश्चित हो सके। Mines Department rajasthan

प्रदेश में 82 प्रकार के धात्विक एवं अधात्विक खनिज हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 82 प्रकार के धात्विक एवं अधात्विक खनिज हैं जिनमें से 57 प्रकार के खनिजों का दोहन किया जा रहा है। राज्य की खनिज संपदा बहुमूल्य एवं दुर्लभ है। ऐसे में इस संपदा का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए जिससे अधिक से अधिक उद्योगपति प्रदेश में निवेश करें।

राजस्थान में बहुमूल्य एवं दुर्लभ खनिज की व्यापक संभावनाएं हैंः केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री

केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि राजस्थान खनिज संपदा की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। यहां बहुमूल्य एवं दुर्लभ खनिज की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में ग्रीन एनर्जी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए दुर्लभ खनिजों के सुनियोजित एवं तीव्र खनन पर विशेष बल दे रहे हैं। इस दिशा में राजस्थान की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। बैठक में राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव( खान विभाग) टी रविकांत ने खनन से जुड़ी जानकारी दी। बैठक में एसीएस शिखर अग्रवाल सहित कई उच्च अधिकारी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCM Bhajan Lal SharmaDepartment of Mines & Geologygovernment of rajasthanJoint review meeting of Mines Departmentlatest news in hindiMines and Geology udaipurnational newsRajasthanrajasthan newsUnion Coal and Mines Minister G Kishan Reddy

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .