AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सीसारमा नदी उफनी: पीछोला सवा नौ फीट, बाघेरी का नाका छलका

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 6, 2025
Reading Time: 2 mins read
udaipur sisarma river flows at height


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • बीती रात उदयपुर शहर में साढ़े तीन इंच बारिशः मादड़ी बांध में एक ही रात में 19 फीट पानी बढ़ा
  • सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में हुई 9 इंच बारिश

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। बीती रात और रविवार तड़के उदयपुर शहर सहित प्रदेश में कई जगह तेज बारिश हुई। कैचमेंट में जोरदार बारिश होने से शनिवार देर रात सीसारमा नदी में करीब 12 फीट का बहाव रहा। इसके चलते पिछोला झील के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होकर इसका गेज रविवार दोपहर तक 11 फीट के मुकाबले करीब सवा नौ फीट हो गया है। बड़ी तालाब को भरने वाली मोरवानिया नदी भी शनिवार देर रात उफान पर चली। राजसमंद जिले का बाघेरी का नाका छलक गया है इससे नदंसमंद में आवक होगी। आकोदड़ा बांध के जलस्तर में 8 फीट और मादड़ी बांध के जलस्तर में एक ही रात में करीब 19 फीट की बढ़ोतरी हुई है। udaipur sisarma river flows at height, lake pichola gauge update and rajsamand bagheri ka naka over flowing सीसारमा का तेज बहाव और छलकता बाघेरी का नाका देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें:-

बीती रात उदयपुर शहर सहित झीलों के कैचमेंट में तेज बारिश हुई। नाई क्षेत्र में तीन इंच बारिश हुई। शनिवार देर रात सीसारमा नदी में उफान आ गया। नदी का पानी सीसारमा गांव में स्थित वैजनाथ मंदिर के अंदर तक पहुंच गया और सीसारमा गांव के कई खेत भी तालाब बन गए। इससे बीती रात सीसारमा नदी में करीब 12 फीट पानी का बहाव होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों के अनुसार नदी का जलस्तर 12 फीट के करीब आने पर ही वैजनाथ मंदिर में पानी घुसने लगता है। हालांकि सुबह सात बजे सीसारमा नदी में पानी का बहाव कम होकर 6 फीट पर आ गया।

udaipur sisarma river flows at height

तेजी से बढ़ रहा पिछोला का जलस्तर, कभी भी फतहसागर में डायवर्ट किया जा सकता पानी

पिछोला झील का जलस्तर 11 फीट के मुकाबले करीब सवा नौ फीट हो चुका है। सीसारमा नदी से आवक ऐसे ही बनी रही तो पिछोला का जलस्तर साढ़े दस फीट के करीब पहुंचने के बाद कभी भी स्वरूपसागर लिंक नहर के गेट खोलकर फतहसागर में पानी डायवर्ट किया जा सकता है। फतहसागर का जलस्तर 13 फीट के मुकाबले करीब 6 फीट है। आकोदड़ा बांध का जलस्तर 60 फीट के मुकाबले करीब 40 फीट और मादड़ी बांध का 34 फीट के मुकाबले 28 फीट हो चुका है। देवास प्रथम का गेज 34 फीट के मुकाबले 17 फीट है। मानसी वाकल बांध में अभी आवक शुरू नहीं हुई है।

udaipur sisarma river flows at height, lake pichola gauge update and rajsamand bagheri ka naka over flowing

बीती रात कई जगह हुई तेज बारिश

पिछले 24 घंटो में उदयपुर शहर में 87 मिलीमीटर यानी करीब साढ़े तीन इंच बारिश हुई। नाई 75, सेई डेम 85, उदयसागर 53, खेरवाड़ा 63, बड़गांव 42, देवास 32, झाड़ोल 26, ओगणा 30 और वल्लभनगर मेंं 16 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक 214 मिलीमीटर यानी 9 इंच बारिश सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में हुई। बोनली 130, सवाई माधोपुर 127, भाटोड़ी 160, ढील 120, श्रीगंगानगर के जेतसर में 139 जबकि करौली के कालीसील क्षेत्र में 110 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेश में कई अन्य क्षेत्रों में भी 50 से 100 मिलीमीटर बारिश हुई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के  https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbagheri ka nakaBagheri ka Naka overflowbagheri ka naka overflows rajsamandlake pichola udaipurlatest news in hindirain in rajasthanrain in udaipurrainy rajasthanrainy udaipurRajasthanrajasthan newsrajasthan rain alertrajsamand bagheri ka naka over flowingsisarma river udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur rainudaipur rain newsudaipur rain updateudaipur sisarma riverudaipur sisarma river flows at height

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .