औचक निरीक्षण कर हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर मांगी थी 2.50 लाख रूपए रिश्वत
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार रात उदयपुर में ट्रेप की बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ ऑफिस के सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) आशीष डामोर को 1.50 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। AAO आशीष डामोर यह राशि प्राइवेट हॉस्पिटल के औचक निरीक्षण के दौरान खामियां निकालकर लाइसेंस निरस्त नहीं करने की एवज में ले रहा था। खासबात है कि उदयपुर में यह पूरी कार्रवाई जयपुर एसीबी के डीआईजी राजेश सिंह के सुपरविजन में जयपुर की एसीबी टीम ने की है। ACB Arrest AAO of CMHO Office udaipur for taking bribe 1 lakh 50 thousand rupees
एसीबी एडीजी स्मिता श्रीवास्वत ने बताया कि उदयपुर के सीएमएचओ कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आशीष डामोर (35) पुत्र हेमराज डामोर निवासी खांडी ओबरी, खेरवाड़ा को डेढ़ लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी ने शिकायत की थी कि उसका प्राइवेट हॉस्पिटल है। इस हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण कर उसमें खामियां निकालकर हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त नहीं करने की एवज में आशीष डामोर द्वारा 2.50 लाख रूपए रिश्वत मांगी जा रही है और रिश्वत नहीं देने पर हॉस्पिटल लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है।
जयपुर से उदयपुर पहुंची एसीबी टीम ने एएसओ को रिश्वत लेते धरदबोचा
एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान काफी कहने पर आशीष डामोर 2 लाख रूपए रिश्वत पर राजी हो गया और 50 हजार रूपए उसने उसी समय परिवादी से वसूल लिए। सत्यापन में शिकायत की पुष्टि होने पर टीम जयपुर से उदयपुर के लिए रवाना हुई और आज शुक्रवार को ट्रेप कार्रवाई करते हुए एसीबी टीम ने आरोपी सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) आशीष डामोर को 1.50 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। औचक निरीक्षण में अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। ACB Arrest AAO of CMHO Office udaipur for taking bribe 1 lakh 50 thousand rupees
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


