उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजलि कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से नर्सिंग थ्योरीज के अनुप्रयोग विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में नर्सिंग सिद्धांतों को लेकर समझ डवलप करना और उन्हें नर्सिंग केयर के क्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने पर थी। कार्यशाला में नर्सिंग फैकल्टी ने विभिन्न थ्योरीज और उनके प्रैक्टिकल को विस्तार से समझाया।
कार्यशाला में जीसीएसएन डीन डॉ. विजया अजमेरा, प्रिंसीपल जीसीएन प्रोफेसर डॉ योगेश्वर पुरी गोस्वामी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रोफेसर कमलेश जोशी, एकेडमिक ऑफिसर प्रोफेसर जयेश पाटीदार उपस्थित रहे। एमएससी नर्सिंग प्रीवियस ईयर एंड पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के छात्रों द्वारा केस सीनेरियो द्वारा थ्योरी का अनुप्रयोग किया गया।


