रिएक्टर फटने से हुआ हादसा : धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी
एआर लाइव न्यूज। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पशमिलाराम औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह रिएक्टर फटने से जोरदार धमाका हुआ और आग लग गयी। हादसे में फैक्ट्री में का कर रहे 6 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 गंभीर घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि मौजूद कर्मचारी 100-150 मीटर दूर जा गिरे। धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनायी दी और फैक्ट्री की प्रोडक्शन विंग पूरी तरह ढह गयी है। सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। telangana chemical factory blast 6 dead 20 injured
पुलिस ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि 1 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 20 लोग गंभीर घायल हैं, जिनका हॉस्पिटल में उपचार जारी है। 10 से अधिक दमकलों के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है।
रिएक्टर फटने के कारणों की होगी जांच
हादसे की सूचना पर संगारेड्डी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। आग पर काबू पाकर हताहतों को जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंचाने और अच्छा इलाज मिलने के प्रयास जारी हैं। कलेक्टर ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। हादसा क्यों हुआ और रिएक्टर फटने के क्या कारण रहे, हर पहलू की जांच की जाएगी और उसी अनुरूप अग्रिम कार्रवाई होगी। अभी हमारी प्राथमिकता है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके और घायलों को रेस्क्यू कर उपचार मिले। telangana chemical factory blast
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


