नानी के यहां घूमने उदयपुर आयी थी युवती
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। फतहसागर किनारे रानी रोड पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी, हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गयी, जबकि एक किशोरी घायल है। हादसे के समय स्कूटी पर युवती, उसकी चचेरी बहन और एक बच्ची सवार थी। युवती उदयपुर नानी के घर घूमने आयी थी और चचेरी बहन के साथ नानाजी की स्कूटी लेकर रानी रोड घूमने जा रही थी।
पुलिस एएसआई किशन सिंह ने बताया कि हादसे में उदयपुर शहर के आलू फैक्ट्री निवासी कुसुम (20) पुत्र बंशीलाल साहू की मौत हुई है, जबकि कुसम की चचेरी बहन कृष्णा साहू (16) पुत्री कमलेश और परिवार की एक 5 वर्षीय बच्ची के चोट आयी हैं, जो उपचाररत हैं।
कर्नाटक से उदयपुर नानी के घर घूमने आयी थी युवती
पुलिस ने बताया कि मृतका कुसुम के पिता मूलतः भींडर के नारायणपुरा के रहने वाले हैं और काम के सिलसिले में परिवार के साथ कर्नाटक रहते हैं। कुसुम की नानी उदयपुर शहर के आलू फैक्ट्री क्षेत्र में रहती हैं। कुसुम पिछले दिनों उदयपुर नानी के घर घूमने आयी थी। शनिवार दोपहर वह नाना जी की स्कूटी लेकर चचेरी बहन और परिवार की एक छोटी बच्ची के साथ घूमने निकली थी। कुसुम स्कूटी चला रही थी, जबकि बाकि दो बच्चियां पीछे बैठी थीं। रानी रोड पर फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के पास तेज गति पिकअप ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में कुसुम की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठी दो बच्चियों के चोट आयी है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक युवती के परिजनों को सूचना दी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


