AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

29वें भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान जिंक को 6 पुरस्कार

Lucky Jain by Lucky Jain
June 28, 2025
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc gets 6 awards in 29th Bhamashah Samman ceremony Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सीएसआर में 2017 से अब तक 430 करोड से अधिक का योगदान
  • शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष 2 लाख से अधिक ग्रामीण और आदिवासी बच्चे लाभान्वित

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक को 29वें भामाशाह सम्मान समारोह में 6 इकाईयों को सम्मानित किया गया। भामाशाह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक के रामपुरा आगुचा माइन, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर, जावर माइन्स, राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स, जिंक स्मेल्टर देबारी को शिक्षा विभूषण एवं कायड माइन को शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक योगदान के लिए शिक्षा भूषण प्रदान किया गया। Hindustan Zinc gets 6 awards in the 29th Bhamashah Samman samaroh Rajasthan

यह लगातार 10वां वर्ष है जब राजस्थान सरकार ने परिवर्तनकारी शैक्षिक पहलों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए हिंदुस्तान जिंक को सम्मानित किया है। कंपनी ने 2017 से विभिन्न शिक्षा हस्तक्षेपों में 430 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जिससे सालाना 2 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।

यह पुरस्कार माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के तक्षशिला सभागार में आयोजित पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, प्रमुख सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल, विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति विश्व मोहन श्रीवास्तव, सीताराम जाट, अनुपमा जोरवाल ने यह पुरस्कार दिये। जिसे हिन्दुस्तान जिंक की इकाइयों रामपुरा आगुचा माइन के आइबीयू सीईओ राममुरारी, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के यूनिट हेड अमित सुराणा, दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के आइबीयू सीईओ बलवंत सिंह राठौड, जावर माइंस के आइबीयू सीईओ अंशुल खण्डेलवाल, देबारी जिंक स्मेल्टर के हेड ऑपरेशंस मुकेश कुमार एवं कायड माइंस के मान मैनेजर अंकुर माण्डावत एवं सीएसआर टीम ने प्राप्त किया।

8 वर्षों में शिक्षा में क्षेत्र में 430 करोड़ रूपए का निवेश किया

विगत आठ वर्षों में हिन्दुस्तान जिंक ने शिक्षा के क्षेत्र में सीएसआर के तहत सामाजिक विकास में 430 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया हैए जिसमें बुनियादी ढांचे के उन्नयन पर 80 करोड़ रुपये जिनमें कक्षा कक्षों का निर्माण, शौचालय, खेल के मैदान, पीने के पानी की सुविधाएं और विद्युतीकरण और दीर्घकालिक शिक्षा प्रयासों हेतु 350 करोड़ रुपये शामिल हैं। इनमें नंद घर जो कि आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बचपन की देखभाल शामिल है, शिक्षा संबल, ग्रामीण छात्रों वशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा जीवन तरंग, उच्च शिक्षा हेतु ऊंची उड़ान, ग्रामीण बलिकाओं के लिए उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और कंपनी.संचालित स्कूलों के लिए सहयोग शामिल हैं।

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने इस उपलब्धि पर कहा कि, हमारा मानना है कि शिक्षा सशक्त समुदायों के निर्माण के लिए सबसे मजबूत नींव है। प्रतिवर्ष भामाशाह पुरस्कार प्राप्त करना शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे स्थायी प्रभाव और राजस्थान भर के स्कूलोंए शिक्षकों और परिवारों के साथ हमने जो साझेदारी विकसित करने का प्रमाण है। हिन्दुस्तान जिंक हमेशा अपने समुदायों के साथ है और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दी हैए यह पुरस्कार हमारे लोगों और राज्य के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रतिवर्ष 2 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित हो रहे

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा कार्यक्रम से प्रतिवर्ष 2 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं, जिसका स्कूल नामांकनए विशेष रूप से किशोर बालिकओं के विद्यालय से जुड़ाव, आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में सीखने के परिणामों पर उल्लेखनीय प्रभाव हुआ है। राज्य में कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 2007 में 47 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 93.6 प्रतिशत हो गया है, जिसमें बालिकाएं लगातार बालकों का से बेहतर प्रदर्शन रहा हैं। हिंदुस्तान जिंक का शिक्षा संबल कार्यक्रम ग्रामीण राजस्थान में वंचित बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच में सुधार के लिए और अधिक प्रयास करते हुए, कंपनी ने हाल ही में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें अगले पांच वर्षों में प्रदेश में शैक्षिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 36 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsBhamashah Award Ceremonybhamashah samman samaroh rajasthanhindustan zincHindustan Zinc gets 6 awards in the 29th Bhamashah Samman ceremony Rajasthanlatest news in hindiRajasthanRajasthan Bhamashah Award Ceremonyrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updatevedantaVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .