उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मेवाड़ में रूक रूक कर मानसूनी बारिश का क्रम बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक 130 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ क्षेत्र में दर्ज की गई। इधर उदयपुर शहर में आज शुक्रवार को कुछ देर फुहार का दौर चला। rain in Banswara
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सज्जनगढ़ में 130 मिलीमीटर बारिश हुई। सल्लोपाट 110, बागीदौरा 69, डूंगरपुर के वेंजा में 106, सागवाड़ा 99, धंबोला 80, आसपुर 61, गलियाकोट 55, ओबरी 54, गामड़ी अहाड़ 53, सोम कमला आंबा 48, प्रतापगढ़ के गादोला में 66, उदयपुर जिले के कोटड़ा में 59, सोमकागदर 55, खेरवाड़ा 47, ओगणा 46 और फलासिया में 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जयपुर के बस्सी में 113 और जमवारामगढ़ में 68 मिलीमीटर बारिश हुई। rain in Banswara
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


