AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

हिन्दुस्तान जिंक में LGBTQIA+ कर्मचारियों में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Lucky Jain by Lucky Jain
June 26, 2025
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc strengthens workforce diversity witnesses 44% growth in LGBTQIA+ employees


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक ने अपने परिचालन में LGBTQIA+ कर्मचारियों की संख्या में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि कंपनी की समावेशी नीतियों का परिणाम है। हिन्दुस्तान जिंक ने अपना प्राइड मंथ अभियान #CallHZLYourHome शुरू किया है। यह अभियान लिंग और पहचान समानता की दिशा में अहम कदम साबित होगा। Hindustan Zinc LGBTQIA+ employees

कंपनी ने LGBTQIA समुदाय को शामिल करने के लिए कार्यस्थल नीतियां अपनाकर मिसाल कायम की है। इनमें ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए 1 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता, लिंग पुनर्मूल्यांकन सर्जरी हेतु कर्मचारियों के लिए छुट्टी और मुआवजे की नीति के साथ लिंग पुनः पुष्टि के लिए 2 लाख रूपयों तक का प्रावधान शामिल है। इसके अतिरिक्त कानूनी रूप से बच्चे को गोद लेने वाले एलजीबीटीक्यूआईए़ व्यक्तियों के लिए पितृत्व नीति और एलजीबीटीक्यूआईए समुदाय के कर्मचारियों के लिए विशेष आवास नीति भी बनाई गई है। ये पहल हिन्दुस्तान जिंक को विविधता और समावेशन के क्षेत्र में अग्रणी बनाती हैं।

23 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को नौकरी का अवसर मिला

पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान माने जाने वाले मेटल और माइनिंग क्षेत्र में, हिन्दुस्तान जिंक ने अपनी विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों में 23 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को नौकरी के अवसर दिए हैं। इन कर्मचारियों को कंपनी के भीतर मुख्यधारा की भूमिकाओं में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है, जिनमें फाइनेंस, सप्लाई चेन, मार्केटिंग, मेडिकल और अन्य विभाग शामिल हैं। 4.0 डिजिटलीकरण, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसी तकनीकी प्रगति ने कंपनी को मैनुअल श्रम को कम करने में मदद की है। जिससे यह क्षेत्र नौकरी रोजगार के लिए और अधिक आकर्षक बन गया है।

वेदांता की नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हिन्दुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि LGBTQIA समुदाय के कई व्यक्तियों को बाहरी दुनिया और कभी-कभी उनके अपने घर में भी गलत समझा जाता है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक में हम एक ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास करते हैं, जहां प्रत्येक व्यक्ति को महत्व दिया जाता है और उसे अपना वास्तविक रूप दिखाने का अधिकार दिया जाता है। यहां आप सिर्फ एक कर्मचारी नहीं हैं, यहां वे एक परिवार का हिस्सा हैं। हिन्दुस्तान जिंक को मेटल और मेन्यूफेक्चरिंग उद्योग में लैंगिक समानता की उच्चतम दर पर गर्व है। Hindustan Zinc strengthens workforce diversity with 44 percent growth in LGBTQIA+ employees

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zincHindustan Zinc LGBTQIA+ employeesHindustan Zinc strengthens workforce diversitylatest news in hindiLGBTQIA+Rajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .