AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फ्रेंच युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी पुष्पराज गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
June 25, 2025
Reading Time: 1 min read
french lady rape case udaipur police arrest accused


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वीवो मोबाइल के एड शूट के लिए उदयपुर आयी थी फ्रेंच युवती, यह एड शूट आरोपी की कंपनी द्वारा किया जा रहा था

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर घूमने आयी फ्रेंच युवती के साथ दुष्कर्म मामले में उदयपुर पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया निवासी आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुष्पराज कास्टिंग कॉल कंपनी का मालिक है। विदेशी युवती वीवो मोबाइल के एड शूट के लिए उदयपुर आयी थी, यह एड शूट का काम आरोपी की कंपनी द्वारा ही किया जा रहा था। आरोपी पुष्पराज कई बड़े ब्रांड के एड, सीरियल्स और गानों की कास्टिंग कर चुका है। french lady rape case udaipur police arrest accused

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि विदेशी युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में चित्तौड़गढ़ निवासी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस नागरिक युवती पिछले लंबे समय से दिल्ली रह रही है, वह वीवो मोबाइल के एक विज्ञापन शूट के लिए 22 जून की उदयपुर आयी थी। इस विज्ञापन शूटिंग का काम आरोपी पुष्पराज की कंपनी कास्टिंग कॉल द्वारा किया जा रहा था। ऐसे में पुष्पराज ही इस कार्य को कर रहा था। इनके एड शूट ट्रूप में और भी कई टीम मेंबर थे। इन्होंने 22 जून को पीछोला के नजदीक, आस-पास के रेस्टोरेंट, सज्जनगढ़ फोर्ट सहित अन्य जगह एड शूट किया।

दिनभर शूटिंग के बाद 22 जून की रात इनका पूरा ट्रूप टाइगर हिल स्थित ग्रीक फार्म कैफे में गए। वहां इन सभी ने डिनर पार्टी की। ट्रूप मेंबर होने से पुष्पराज भी डिनर पार्टी में शामिल था। डिनर पार्टी के दौरान युवती पुष्पराज के कहने पर उसके साथ स्मोकिंग के लिए बाहर निकली। दोनों कार से ड्राइव पर गए। इसके बाद आरोपी पुष्पराज युवती को उसके फ्लैट पर ले गया, जहां युवती ने आरोप लगाया है कि पुष्पराज ने उसके साथ सैक्सुअल असॉल्ट किया है।

युवती के स्टेटमेंट लेने के बाद सभी साक्ष्य जुटाए और आरोपी को गिरफ्तार किया

युवती ने 23 की सुबह आरोपी पुष्पराज के खिलाफ बड़गांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई। युवती के स्टेटमेंट लिए गए और कैफे और आरोपी के फ्लैट पर जाकर सभी साक्ष्य एकत्रित किए गए। फ्रांस दूतावास को सूचना दी गयी, इसके बाद पुलिस की एक टीम को आरोपी पुष्पराज की तलाश में लगाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी पुष्पराज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी में डीएसपी कैलाश चंद और थानाधिकारी पूरण सिंह के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल तपेन्द्र और डालाराम की मुख्य भूमिका रही है।

केस ऑफिसर स्कीम में लेकर 7 दिन में चालान पेश करेंगे

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि इस केस की तफ्तीश पूरी कर 7 दिन में चालान पेश करने का प्रयास किए जाएगा। यह प्रकरण केस ऑफिसर स्कीम के तहत लिया जाएगा और पुलिस का प्रयास करेगा कि कोर्ट में इसकी समय से ट्रायल शुरू होकर मामले की जल्द से जल्द सुनवायी पूरी हो।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurfrench lady and accused met in ad shootfrench lady rape case udaipurfrench lady rape case udaipur police arrest accusedfrench lady raped in Udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsrape in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .