AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कुत्तों के हमले से 8 साल का मासूम गंभीर घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
June 25, 2025
Reading Time: 1 min read
dog attack in udaipur 8 year old boy serious injured in dog attack in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर शहर में फतहपुरा क्षेत्र की खारोल कॉलोनी की घटना, कॉलोनी वाले परेशान: लोगों का घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर में फतहपुरा क्षेत्र की खारोल कॉलोनी में मंगलवार कुत्तों के झुंड ने 8 साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में बच्चा गंभीर घायल हो गया है। बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर पहले उसका दोस्त आया और फिर अन्य कॉलोनी वाले आए और कुत्तों को भगाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। dog attack in udaipur : 8 year old boy serious injured in dog attack in udaipur

खारोल कॉलोनी निवासी लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों का इतना आतंक है कि घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी के पीछे पड़ जाते हैं। बच्चे के साथ हुआ पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, जिसे देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएं।

बच्चा घर के बाहर खेलने निकला था कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया

जानकारी के अनुसार खारोल कॉलोनी निवासी 8 वर्षीय मासूम मंगलवार को शाम अपने दोस्त के घर खेलने के लिए निकला था। थोड़ी दूर चलते ही चार कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे ने कुत्तों से बचने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों ने पीछा नहीं छोड़ा और उसे सड़क पर गिराकर बच्चे के हाथ, पैर, पेट और पीठ पर जगह-जगह काट खाया। इससे बच्चा गंभीर घायल हो गया है। बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर पहले उसका दोस्त आया और फिर कॉलोनी के अन्य लोगों ने आकर कुत्तों को भगाया। परिजन गंभीर घायल बच्चे का तत्काल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 8 year old boy serious injured in dog attack in udaipurar live newsdog attackdog attack in udaipurdog attack in udaipur : 8 year old boy serious injured in dog attack in udaipurdog attack on 8 year old boydog bitedogs terror in udaipurlatest news in hindistray dogs attackstray dogs attack in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .