उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने डूंगरपुर के वागदी जिला पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी (VDO) रितिक पटेल को 5 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली धनराशि दिलवाने की एवज में 15000 रूपए रिश्वत मांगी थी और एडवांस में 5000 रूपए की डिमांड की थी, जो लेते हुए वीडीओ गिरफ्तार हुआ है। dungarpur acb arrest VDO for taking bribe rs 5000
एसीबी डीजीपी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी भेरा डामोर ने एसीबी डूंगरपुर में शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि परिवादी की पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15000 रूपए की पहली किश्त प्राप्त हुई है, शेष किश्त राशि अभी जमा होना बाकी है, ग्राम विकास अधिकारी रितीक पटेल दूसरी और तीसरी किश्त बैंक से जारी करवाने की कार्यवाही की एवज में कुल 15000 रूपए रिश्वत मांग रहे हैं।
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें वीडीओ रितिक पटेल के परिवादी से एडवांस 5000 रूपये रिश्वत राशि और दूसरी किश्त आने के बाद 10000 रूपए रिश्वत राशि मांगने की पुष्टि हुई। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज मंगलवार को डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए वागदरी पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी रितिक कुमार पटेल को परिवादी से 5000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। dungarpur acb arrest VDO for taking bribe rs 5000
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


