उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व योग दिवस पर शनिवार को अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में योग कार्यक्रम हुआ। योग गुरू मोहन मेनारिया ने नियमित दिनचर्या में योग करने से इससे होने वाले लाभ बताए। योग दिवस पर सुबह स्टूडेंट्स, फैकल्टी व स्टाफ एकत्रित हुए। इन्हें डीन डॉ. विनय जोशी ने योग को दिनचर्या में शामिल करने से होने वाले फायदे बताए। इसके बाद योग गुरू ने योगाभ्यास कराया। करीब ढाई सौ लोगों ने योगाभ्यास में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इधर, जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में भी योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कर्मचारियों व डॉक्टर्स ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। yoga day in gbh group of hospitals

