उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मानसून के दस्तक देने के बाद बीती रात उदयपुर संभाग सहित राजस्थान में कई जगह मानसूनी बादल बरसे। राजस्थान में सर्वाधिक 85 मिलीमीटर बारिश भरतपुर में दर्ज की गई। rain in rajasthan udaipur
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान के भरतपुर में सर्वाधिक 85 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उदयपुर संभाग में पीपलखूंट 50, रेलमगरा 50, जगपूरा 50, छोटी सादड़ी 40, देवगढ़ 30, घाटोल 30, निथूवा 30, निम्बाहेड़ा 30 और चित्तौड़ में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर शहर में 2, झाड़ोल 14, देवास 18, गोगुंदा 28, सलूंबर 20, खेरवाड़ा 20, कुंभलगढ़ 20 और आमेट में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। rain in rajasthan udaipur
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है। 19-20 जून को कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं- कहीं भारी या अतिभारी बारिश हो सकती है।
उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के भी कुछ भागों में बारिश दर्ज होने की प्रबल संभावना है। 21 जून को भी पूर्वी राज के कुछ भागों में बारिश जारी रहने तथा 22-23 जून को भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
समय पर मानसून आने से गर्मी से मिली राहत
मानसून राजस्थान के कई जिलों में पहुंच चुका है। मानसून के दस्तक देने के बाद कई जगह मानसूनी बारिश हुई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कमी आयी है। तापमान में कमी आने से गर्मी से परेशान आमजन को राहत मिली है। तेज गर्मी से आमजन दिन के साथ ही रात में भी परेशान था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


