राजस्थान में तय समय से दो दिन पहले पहुंचा मानसून
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसून आज बुधवार को मेवाड़ होते हुए लगभग आधे राजस्थान में पहुंच गया है। आज 18 जून को कुछ देर पहले ही मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान में प्रवेश की घोषणा कर दी है। मानसून के 20 जून को राजस्थान में प्रवेश का अनुमान था, लेकिन उससे दो दिन पहले ही मानसून ने राजस्थान में प्रवेश कर लिया है। monsoon entered in rajasthan via south rajasthan covers half state with entry, IMD Announced monsoon entry in rajasthan
मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को मानसून राजस्थान में पहुंच गया है। आज मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर से होकर गुजर रही है। आगामी 2-3 दिनों में मानसून राज्य के कुछ और भागों में आगे बढ़ सकता है। मानसून मंगलवार को गुजरात होते हुए राजस्थान की सीमा के करीब पहुंचा था।
उदयपुर व कोटा संभाग में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जून के दौरान उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं कहीं भारी व कहीं कहीं अति भारी होने की संभावना है। जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में भी कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती हैं
बीती रात उदयपुर शहर में पौने तीन इंच बारिश हुई
बीती रात और बुधवार सुबह उदयपुर सहित राजस्थान के कई भागों में बारिश हुई। राजस्थान में कुछ जगह भारी बारिश भी हुई है। उदयपुर शहर मेंं 24 घंटों में 66 मिलीमीटर यानी करीब पौने तीन इंच बारिश दर्ज की गई है। झीलों के कैचमेंट में भी कई जगह उम्मीद अनुरूप बादल बरसे। नाई क्षेत्र में दो इंच बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई भागों में बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 100 मिलीमीटर बारिश भरतपुर के कामां में दर्ज की गई। उदयपुर में चेतक स्थित जलसंसाधन विभाग के वर्षा मापक केंद्र पर 35 मिलीमीटर जबकि गिर्वा तहसील कार्यालय के वर्षा मापक केंद्र पर 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


