उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में 17 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे मोहनलाल सुखाड़िया के परिवार में इन दिनों जमीन विवाद गरमाया हुआ है। मामला थाने तक पहुंच चुका है और भाभी ने देवर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी है।
राजस्थान के पूर्व सीएम मोहनलाल सुखाड़िया की पुत्रवधु नीलिमा सुखाड़िया ने उदयपुर के भूपालपुरा थाने में देवर अरूण सुखाड़िया और अरूण के परिचित प्रवीण शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी है। एफआईआर बीएनएस की धारा 329(3), 324(4), 351(2) के तहत दर्ज हुई है। land dispute in former cm mohan lal sukhadia family, nilima sukhadia lodged FIR against devar arun sukhadia in bhupalpura thana
नीलिमा सुखाड़िया ने एफआईआर में बताया है कि उनका दुर्गानर्सरी निवास स्थान के पास 3958 वर्गफीट का एक प्लॉट है। इस प्लॉट पर उन्होंने चार दीवारी की हुई है। 8 जून को अरूण सुखाड़िया इस प्लॉट पर आए और मजदूरों से प्लॉट की चार दीवारी तुड़वा रहे थे। नीलिमा सुखाड़िया ने प्लॉट पर पहुंचकर अरूण सुखाड़िया को रोकने का प्रयास किया। एफआईआर में आरोप है कि इस दौरान अरूण सुखाड़िया ने नीलिमा सुखाड़िया के साथ गालीगलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। इधर इस मामले में अरूण सुखाड़िया के पुत्र दीपक सुखाड़िया ने कहा कि उन्हें (नीलिमा सुखाड़िया) स्व.विवेक से जो करना था, कर लिया, पिता अरूण सुखाड़िया के खिलाफ रिपोर्ट दी है, पिता जी खुद 75 वर्ष के हैं, ऐसे आरोपों पर वे कोई कमेंट नहीं करना चाहेंगे।
दुर्गा नर्सरी रोड स्थित जमीन को लेकर विवाद
दुर्गा नर्सरी रोड निवासी नीलिमा सुखाड़िया ने आरोप लगाया है कि अरूण सुखाड़िया उनकी जमीन पर कब्जा करने की की मंशा रखते हैं। उन्हें अज्ञात लोगों के फोन आ रहे हैं और दुर्गानर्सरी छोड़ने के लिए धमकियां मिल रही हैं। नीलिमा सुखाड़िया ने अरूण सुखाड़िया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनकी जमीन पर अवैध रूप से दखलंदाजी नहीं करने को पांबद करने के लिए उदयपुर एसपी से गुहार लगायी है। land dispute in former cm mohanlal sukhadia family
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


