आलीशान बंगला, फार्म हाउस, जमीन सहित कई जगह निवेश
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीमों ने आज मंगलवार सुबह कोटपुतली-बहरोड़ की पावटा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी (ईओ) फतेह सिंह मीणा पुत्र लल्लुराम मीणा और इनके करीबियों पर छापेमारी की। एसीबी करीब 12 टीमों ने एक साथ जयपुर शहर, पावटा, शाहपुरा, कोटपूतली, थानागाजी विराटनगर में फतेह सिंह मीणा के संबंधित ठिकानों एवं कार्यालयों में सर्च कार्रवाई की, जिसमें ईओ फतेह सिंह मीणा मे 273 प्रतिशत आय से अधिक परिसंपत्तियों का खुलासा हुआ है। jaipur acb raid on eo of nagar palika paota kotputli behror
एसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी को गोपनीय जानकारी मिली थी कि ईओ फतेह सिंह मीणा ने आय से अधिक परिसंपत्तियां अर्जित की हुई हैं, एसीबी ने सत्यापन किया तो फतेह सिंह मीणा द्वारा राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक 273 प्रतिशत आय से अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित करने का पता चला। इस पर आज एसीबी के एडि.एसपी ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में एसीबी की 12 टीमों ने फतेह सिंह मीणा के घर, कार्यालय सिंहत अन्य ठिकानों और करीबियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की।

करोड़ों के फ्लैट, जमीन और फार्म हाउस सहित अन्य संपत्तियां मिलीं
सर्च ऑपरेशन में पाया गया कि ईओ फतेह सिंह मीणा ने जगतपुरा जयपुर में दो लग्जरी फ्लैट करीब 1 करोड 30 लाख रूपये में खरीदे हैं। इसके अलावा दीपावास नीमकाथाना में 1.05 हैक्टेयर भूमि खरीदी और गढ बसई थानागाजी अलवर में अपने परिचित के नाम करीब 15 बीघा भूमि खरीद उस पर फार्म हाउस डवलप किया, जिसमें 80 लाख रूपये बेनामी रूप से ईओ फतेह सिंह मीणा ने निवेश किए।
ईओ फतेह सिंह के इन ठिकानों पर सर्च जारी
- फलैट नम्बर ई-503, 504 त्रिमूर्ति एरेना, जगतपुरा, जयपुर
- निवास स्थान पता सरिस्का पैलेस के पास, भृतहरी तिराया, ग्राम इण्डोक, थानागाजी, अलवर
- फार्म हाउस खसरा नम्बर 95, 97, 98, 100, 103 ग्राम गढ बसई, थानागाजी, अलवर
- नजदीकी व्यक्ति प्रमोद कुमार वर्मा के निवास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोटपूतली
- नजदीकी व्यक्ति कैलाश गुर्जर के निवास हनुमान बगीची के पास, अजीतगढ रोड, शाहपुरा, जयपुर
- किराये का मकान त्रिवेणी सिटी पावटा
- ईओ का कार्यालय कक्ष अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका पावटा
- अन्य संबंधित स्थान नगर पालिका पावटा व विराटनगर से दस्तावेज, उप-पंजियक कार्यालय थानागाजी से दस्तावेज प्राप्त किये जा रहे हैं
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


