AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजसमंद के आमेट में 4 इंच बारिश: उदयपुर में अभी भी है गर्मी का असर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 16, 2025
Reading Time: 1 min read
mausam imd rajasthan udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग सहित राजस्थान के कई क्षेत्रों में बीती रात हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कहीं कहीं भारी बारिश भी हुई है। राजसमंद जिले के आमेट में सर्वाधिक 96 मिलीमीटर यानी करीब 4 इंच बारिश दर्ज की गई। इधर उदयपुर शहर में आज सोमवार को भी गर्मी का असर बना हुआ है। monsoon update 2025

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं- कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा आमेट में 96 मिलीमीटर दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। monsoon update 2025

उदयपुर संभाग में 24 घंटों में यहां हुई तेज बारिश

आमेट 96 मिलीमीटर, कुंभलगढ़ 80, राजसमंद 40, भीम 30, देवगढ़ 40, नाथद्वारा 20, वल्लभनगर 30, राशमी चित्तौड़गढ़ 30, शेरगढ़ बांसवाड़ा में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। बागीदौरा, भोपालसागर, गोगुंदा और धरियावद क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इससे गर्मी से लोगों को काफी राहात मिली है।

मानसून अभी भी अटका हुआ

इस साल मानसून तेज गति से आगे बढा तो उम्मीदें जगी कि समय से पहले लोगों को तेज बारिश देखने को मिल सकती है। तेज गर्मी से भी जल्द राहत मिल जाएगी, लेकिन मानसून कुछ दिन तेजी से आगे बढ़ने के बाद 26 मई से एक ही जगह अटक कर रह गया। ऐसे में इंतजार बढ़ता जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsimd forecastIMD forecast for udaipur rajasthanlatest news in hindimonsoon 2025Monsoon update 2025possibility of rain in Udaipur divisionrain in Udaipur division todayrajasthan newsudaipur mausamUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .