AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

श्रीमाली समाज के संस्कार शिविर का आगाज

Lucky Jain by Lucky Jain
June 14, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur Shrimali samaj sanskar shivir


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैदिक मंत्रों के साथ सनातन संस्कृति की शिक्षा ग्रहण करेंगे नन्हें बच्चे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। श्रीमाली समाज ब्राह्मण संस्था मेवाड द्वारा समर कैंप के रूप में समाज के संस्कार भवन में संस्कार शिविर का आगाज हुआ। 22 जून तक समाज के बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ते हुए वैदिक मंत्रों की शिक्षा दी जायेगी। संस्कार भवन में अब अल सुबह बच्चों की मधुर आवाज में मंत्रोंच्चार की गूंज सुनाई देगी। udaipur Shrimali samaj sanskar shivir

श्रीमाली समाज के इस पहले संस्कार शिविर में ज्योतिष शास्त्र, वैदिक पूजा पद्धति और वैदिक मंत्रों की शिक्षा बच्चों को दी जायेगी। इस शिविर में वैसे तो बच्चों को शिक्षा देना लक्ष्य था, लेकिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान हर उम्र वर्ग के समाज के सदस्यों ने अपनी रूचि दिखाई है। 22 जून तक प्रतिदिन सुब​ह 7 से 930 बजे तक समाज के वैदिक विशेषज्ञों द्वारा यह शिक्षा ग्रहण कराई जायेगी।

शिविर का आगाज समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान नन्हें बच्चों सहित वैदिक पद्धति की जानकारी लेने के इच्छुक सभी समाजजनों को पंडित मनोहर श्रीमाली ने शास्त्रों की जानकारी दी साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण का अभ्यास करवाया। ज्योतिष के बारे में आचार्य नरेश श्रीमाली ने शिविरार्थियों को बताया और नक्षत्र सहित ज्योतिष की बारीकियों का अध्ययन करवाया। शिविर में 50 बच्चों सहित समाज के 100 से ज्यादा सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन करवाए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur Shrimali samajudaipur Shrimali samaj sanskar shivir

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .