जिस लाइब्रेरी का संचालन करते थे, उसी में मिला शव
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में मल्लातलाई की एकलव्य कॉलोनी स्थित लाइब्रेरी में बने कमरे में सलूंबर के पूर्व सांसद महावीर भगोरा के पुत्र आशीष भगोरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आशीष इसी लाइब्रेरी का संचालन करते थे। हर दिन की तरह सुबह 7.30 बजे बच्चे लाइब्रेरी में पढ़ने आए, जब आशीष को नहीं देखा तो उनके कमरे तक गए तो शव फर्श पर पड़ा मिला और छत पर लगे कुंदे में गमछे का टुकड़ा लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस, आशीष भगोरा के परिजन और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, प्रमोद सामर सहित अन्य मौके पर पहुंचे। former MP mahaveer bhagora son commits suicide Police is investigating the reasons,
अंबामाता थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि मल्लातलाई स्थित एकलव्य कॉलोनी निवासी आशीष भगोरा (40) पुत्र महावीर भगोरा की मौत हुई है। पूर्व सांसद महावीर भगोरा का घर एकलव्य कॉलोनी में ही है। आशीष घर के पास ही एक लाइब्रेरी का संचालन करता था। इसी लाइब्रेरी में बने कमरे में आशीष का शव मिला है, वहीं छत के कुंदे से गमछा बंधा हुआ था।
आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहे
प्रथमदृष्ट्या फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। गर्दन पर भी फंदे के निशान हैं। संभवत गमछा से फंदा लगाकर फांसी लगायी होगी, वजन के कारण शव फर्श पर गिर गया होगा। परिजनों की मांग पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आशीष ज्यादातर लाइब्रेरी में बने कमरे में अकेले ही रहते थे। आशीष की शादी हो चुकी है, घर में पत्नी और बच्चे हैं।
सुबह छात्र लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे तो शव देखा
पुलिस ने बताया कि लाइब्रेरी में हर दिन 30-40 बच्चे पढ़ने आते है। यह लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहती है। सुबह 7 30 बजे छात्र लाइब्रेरी पढ़ने पहुंचे। आशीष भगोरा लाइब्रेरी में नहीं दिखे तो छात्रों ने उसे आवाज लगायी। आशीष की तरफ से कोई जवाब नहीं आने पर छात्र उसके कमरे में गए तो आशीष का शव फर्श पर पड़ा देखा। इस पर छात्रों ने आस-पास सूचना दी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


