AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

इजराइल ने ईरान पर किया अटैक, जवाब में ईरान ने दागे 100 से ज्यादा ड्रोन

Lucky Jain by Lucky Jain
June 13, 2025
Reading Time: 1 min read
Israel iran war Iran launches drones at Israel as Israel attacks Iranian nuclear sites


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। इजराइल ने शुक्रवार को ईरान पर एक बड़ा हवाई हमला करते हुए राजधानी तेहरान स्थित न्यूक्लियर साइट और सैन्य स्थलों सहित 100 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। इजराइल ने 200 फाइटर जेट्स से ईरान पर हमला किया। इन हमलों में ईरान के दो शीर्ष सैन्य कमांडर और कम से कम छह शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। जवाबी हमले में ईरान ने इजराइल की ओर 100 ड्रोन लॉन्च किए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल को चेतावनी दी है कि इन हमलों का इजराइल को अंजाम भुगतना पड़ेगा। Israel iran war

इजरायल ने देश में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है, इजरायल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा कि ऑपरेशन के बाद ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें आबादी इलाकों में भी मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका है। इजराइल ने सभी अस्पतालों को अंडरग्राउंड सेंटर्स में शिफ्ट कर दिया है। इमरजेंसी के अलावा सभी सर्विसेज रोकने को भी कह दिया गया है। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वे बेहद गंभीर स्थिति बनने पर ही अस्पताल जाएं। बाकी समय लोगों से घरों में ही रहने को कहा गया है।

ईरान ने एयर स्पेस बंद किया

ईरान ने राजधानी तेहरान सहित देश भर में कई ठिकानों पर इजरायल द्वारा हवाई हमले किए जाने के बाद अगले आदेश तक अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। ईरान ने उसके परमाणु संयंत्रों और वैज्ञानिकों पर हुए इजराइली हमलों पर यूएन की परमाणु निगरानी संस्था की चुप्पी की आलोचना करते हुए सवाल उठाए हैं।

इधर यूएन की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा कि ईरान में हुए इजराइली हमले में न्यूक्लियर साइट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इजराइली लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार की सुबह नतांज शहर में भी परमाणु ठिकाने पर बमबारी की थी। फिलहाल साइट पर विकिरण के स्तर में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsinternational newsIsrael attacks Iranian nuclear sitesIsrael iran warIsrael iran war updateslatest news in hindinational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .