AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अहमदाबाद क्रैश हुए प्लेन में उदयपुर के चार लोग भी थे सवार: मार्बल व्यवसायी के पुत्र-पुत्री जा रहे थे लंदन

Lucky Jain by Lucky Jain
June 12, 2025
Reading Time: 1 min read
ahmedabad plane crash


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • जानकारी मिलते ही परिवार अहमदाबाद के लिए रवाना : मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं आयी है
  • कई यात्रियों के शव इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनकी पहचान करना मुश्किल : विमान मेडिकल कॉलेज की मैस बिल्डिंग पर गिरा, मेडिकल छात्रों के भी मारे जाने की आशंका

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गुरुवार दोपहर क्रैश हुए एयर इंडिया का यात्री विमान में उदयपुर के चार यात्री भी सवार थे। एयर इंडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान में बैठे कुल 242 लोगों में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स थे। 230 यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कैनेडा और 7 पुर्तगाल नागरिक थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। Ahmedabad plane crash

प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान में उदयपुर शहर के सहेली नगर निवासी मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के पुत्र-पुत्री शुभ और शगुन भी सवार थे। इसके अलावा उदयपुर जिले के वल्लभनगर के रूंडेड़ा निवासी वरदी चंद पुत्र नारायणलाल मेनारिया और रोहिड़ा निवासी प्रकाश चंद मेनारिया भी इसी प्लेन में सवार थे। ये दोनों लंदन में कुक का काम करते थे और इसलिए अहमदाबाद से लंदन की फ्लाइट में जा रहे थे। परिचितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव मोदी के पुत्र और पुत्री लंदन घूमने जा रहे थे।सूचना मिलते ही इनके परिवार अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम के निर्देश पर उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता सहेली नगर स्थित संजीव मोदी के घर पहुंचे और मौजूद परिजनों से मुलाकात की। कलेक्टर ने भी विमान में उदयपुर के चार लोगों के सवार होने की पुष्टि की है।

गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी भी थे सवार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। हादसे की सामने आयी तस्वीरों में कई यात्रियों के शवों बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनकी पहचान करना भी मुश्किल है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं आयी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। विमान क्रैश होकर बीजे मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल की मैस भवन पर गिरा। हादसे में कई मेडिकल छात्र भी घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की मौत होने की जानकारी आ रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश : 242 यात्री सवार थे, सिर्फ एक यात्री जीवित बचा, लंदन जा रहा था एयर इंडिया का विमान

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ahmedabad plane crashAhmedabad plane crash four people from udaipur were boarded in crashed planear live newsinternational newslatest news in hindinational newsRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .